उत्थित पद्मासन बेहद फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। जिन लोगों को कलाई, कोहनी, कंधे में चोट या दर्द हो, कमर या रीढ़ की हड्डी में गंभीर समस्या हो, उन्हें इस आसन से परहेज करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोगी, प्रेग्नेंट महिलाओं और हाल में पेट का ऑपरेशन हुआ हो तो योग प्रशिक्षक से सलाह लेने के बाद ही उत्थित पद्मासन का अभ्यास करना चाहिए।