भारत

Aaj Ka Rashifal 4 July 2026- किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसी पर बढ़ेगा खर्च का बोझ… जानिए आज का राशिफल क्या दे रहा संकेत

Horoscope Today 4 July 2026: आज ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए नए अवसर, अचानक खर्च, रिश्तों में बदलाव और करियर से जुड़े अहम फैसलों के संकेत दे रही है। कहीं आर्थिक लाभ के योग हैं तो कहीं स्वास्थ्य और भावनाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत रहेगी।
3 min read
Jul 03, 2026
aaj ka rashifal 4 july 2026 daily horoscope lucky color lucky number
aaj ka rashifal 4 july 2026- शनिवार राशिफल 4 जुलाई 2026: जानें आपकी राशि का भाग्यशाली रंग, अंक और दिनभर का भविष्यफल (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 4 July 2026-आज का दिन हर राशि के लिए अलग संदेश लेकर आया है। किसी के लिए धन लाभ और करियर में नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं, तो किसी को बढ़ते खर्च, स्वास्थ्य और रिश्तों की उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहों की बदलती चाल यह भी बता रही है कि सावधानी बड़े नुकसान से बचा सकती है। क्या आपकी राशि आज सफलता की सीढ़ियां चढ़ेगी या चुनौतियों से दो-चार होगी? जानिए आज का विस्तृत राशिफल (Horoscope Today), शुभ रंग और भाग्यांक, जो आपके दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

मेष राशिफल

मेष खर्च बढ़ने से वित्तीय स्थिति पर दबाव बढ़ेगा प्रेम संबधो में प्रगाढ़ता बढ़ेगी पर समय और धन दोनों खर्च होने से व्यवस्थाओं पर उसका विपरीत असर साफ दिखाई देगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ेगी विरोधियों का व्यवहार अनपेक्षित रहेगा।

भाग्यशाली रंग: क्रीम (Cream)
भाग्यशाली अंक: 8

वृषभ राशिफल

वृषभ छोटे व्यापारिक सौदे जल्दी और ज्यादा लाभ देने की स्थिति में रहेंगे साझेदारों के प्रति नरम रुख अपनाना होगा। मित्रों का व्यवहार सकारात्मक रहेगा उच्च अधिकारियों से दबाव में बिना संसाधनों के में बड़ी जिम्मेदारी लेने से बचना होगा। इससे भविष्य में आने वाले तनाव से बचेंगे।

भाग्यशाली रंग: ग्रे (Grey)
भाग्यशाली अंक: 7

मिथुन राशिफल

मिथुन कार्यों को श्रेष्ठ तरीके से करने की इच्छा के कारण अति व्यस्त और थोड़ा तनाव में रह सकते हैं अपेक्षित सहयोग मित्रों या अधिकारियों से मिलने में कठिनाई होगी। परिवार से धन और व्यवस्थाओं का समर्थन मिलेगा मांगलिक कार्यों की सूचना मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: ग्रीन (Green)
भाग्यशाली अंक: 6

कर्क राशिफल

कर्क प्रिय जनों से मुलाकात प्रसन्नता देगी भाग्य की मदद से संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं। अनायास आर्थिक लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में आपकी कार्य कुशलता की प्रशंसा होगी विरोधियों के साथ भी सम्मान पूर्ण व्यवहार से छवि बदलेगी।

भाग्यशाली रंग: ब्राइट व्हाइट (Bright White)
भाग्यशाली अंक: 7

सिंह राशिफल

सिंह कार्यों में परिणाम पाने के लिए पूरा दमखम लगाना होगा पर लाभ भी उच्च स्तर के रहेंगे। पारिवारिक जीवन में परिवार जनों के साथ सुख दुख में शामिल होकर निकटता बढ़ाने के अवसरों का लाभ उठाएं जीवन शैली में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भौतिकता की जगह आध्यात्मिकता की ओर रुचि बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग: लेमल यलो (Lemon Yellow)
भाग्यशाली अंक: 3

कन्या राशिफल

कन्या अतिरिक्त ऊर्जा लगाकर भी कार्यों के परिणाम अपने पक्ष में करने में मुश्किल आएगी। धैर्य रखना होगा परिस्थितियों को अनुकूल होने दें भावनात्मक संबंधों से अपेक्षाकृत अच्छी ऊर्जा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं रह सकती है।

भाग्यशाली रंग: डार्क ग्रीन (Dark Green)
भाग्यशाली अंक: 2

तुला राशिफल

तुला विविधताओं से भरा दिन रहेगा अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से मिलने की संभावना रहेगी। शिक्षा और ज्ञान से संबंधित कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नया सीखने और संपर्क बढ़ने से उत्साहित महसूस करेंगे भावनात्मक संबंधों में असमंजस की स्थिति रहेगी।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर (Silver)
भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक कार्य कुशलता के साथ कार्य करने का दिन है नई संभावनाएं दिखाई देगी। पुराने सहयोगियों से मुलाकात व्यवसाय और कार्यों में बढ़ोतरी करने में सहायक रहेगी। प्रेम संबंधों के प्रति उदासीनता रहेगी।

भाग्यशाली रंग: डार्क ब्राउन (Dark Brown)
भाग्यशाली अंक: 4

धनु राशिफल

धनु अपनी काबिलियत साबित करने के लिए परिश्रम और संघर्ष करते दिखाई देंगे। भाग्य का समर्थन मिलेगा उच्च अधिकारियों के सहयोग से रुकावटें दूर होगी। भावनात्मक संबंधों में साथी की बात को महत्व देकर निकटता बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे।

भाग्यशाली रंग: ऑफ व्हाइट (Off White)
भाग्यशाली अंक: 7

मकर राशिफल

मकर शारीरिक परिश्रम की अधिकता वाला दिन हो सकता है। दूसरों के साथ संबंध में बिठाने में कठिनाई महसूस करेंगे। आसपास के लोगों की नकारात्मकता कार्यों को प्रभावित करेगी। स्वास्थ्य और यात्रा जैसे विषयों में सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी।

भाग्यशाली रंग: पर्पल (Purple)
भाग्यशाली अंक: 8

कुंभ राशिफल

कुंभ साथी कर्मियों को मदद करके कार्यस्थल का माहौल सकारात्मक करने का प्रयास सफल रहेगा। आर्थिक रूप से सक्षम महसूस करेंगे भावनात्मक संबंधों में साथी का व्यवहार अधिकारवादी से परिपूर्ण होने की संभावना रहेगी।

भाग्यशाली रंग: नेवी ब्ल्यू (Navy Blue)
भाग्यशाली अंक: 4

मीन राशिफल

मीन कार्यों को पूरा करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। निरंतरता के अभाव में आर्थिक भार बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से भरपूर मदद मिलेगी। मित्रों और शत्रुओं में भेद करना मुश्किल होगा आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग: ऑरेंज (Orange)
भाग्यशाली अंक: 9

Published on:
03 Jul 2026 06:02 pm