2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shani Dev Kripa ke Sanket: शनि देव की कृपा मिलने से पहले दिखते हैं ये 4 संकेत, क्या आपके साथ भी हो रहा है ऐसा?

Shani Dev Blessings: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यदि जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगें, तो इन्हें शनि देव की शुभ दृष्टि के संकेत माना जाता है। जानिए ऐसे 4 संकेत और उनसे जुड़े पारंपरिक उपाय।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jul 02, 2026

Signs of Shani Dev Blessings, Shani Dev Remedies,

Shani Dev Kripa ke Sanket : ज्योतिष के अनुसार शनि देव की कृपा मिलने पर दिख सकते हैं ये 4 शुभ संकेत (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Shani Dev Blessings Signs: ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि जब शनि देव किसी व्यक्ति पर प्रसन्न होते हैं, तो उसके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगते हैं। करियर, आर्थिक स्थिति और व्यवहार में आने वाले ऐसे संकेतों को शुभ माना जाता है। हालांकि ये मान्यताओं पर आधारित हैं। आइए जानते हैं वे चार संकेत, जिन्हें शनि देव की कृपा का पूर्व संकेत माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि की शुभ दशा शुरू होने पर, व्यक्ति के जीवन में बड़े पॉज़िटिव बदलाव नजर आते हैं। ऐसे चार खास संकेत होते हैं, जिनसे पता चलता है कि अब बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है, और शनि की कृपा बस बरसने ही वाली है।

1. शनि देव की कृपा का पहला संकेत

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अगर आपने मेहनत की, जी-जान लगाया, फिर भी नतीजे कभी नहीं मिले, लेकिन अचानक तरक्की हो जाए, प्रमोशन मिल जाए या ठप कारोबार में उछाल आ जाए, तो समझिए शनि ने आपकी सच्चाई पहचान ली। ऐसे बदलाव यूं ही नहीं होते, आपके हिस्से की खुशियां अब लौटकर आने लगी हैं।

2. शनि देव की कृपा का दूसरा संकेत

शनि देव न्याय के देवता हैं। अगर आपके केस सालों से चल रहे थे, और अचानक फैसला आपके हक में आ जाए, तो समझ लीजिए शनि का आशीर्वाद मिल रहा है। ऐसे ही कर्ज से छुटकारा मिलने लगे, आर्थिक बोझ हल्का लगने लगे तो ये भी शनि का इशारा है कि अब वक्त बदल गया है।

3. शनि देव की कृपा का तीसरा संकेत

माना जाता है कि शनि का सीधा संबंध लोहे, तेल, कोयला, चमड़ा और मशीन जैसे बिजनेस से होता है। अगर इन कामों से अचानक अच्छा मुनाफा होने लगे या कई सालों बाद नया वाहन खरीदने का मौका मिले तो शनि की स्पेशल कृपा मिल रही है। शनिवार को इन चीजों का सही लेन-देन तो किस्मत ही खोल सकता है।

4. शनि देव की कृपा का चौथा संकेत

शनि सिर्फ दौलत या कामयाबी ही नहीं देते, आपकी सोच भी बदल देते हैं। जब शनि साथ देता है, तो खुद-ब-खुद मन में संयम, अनुशासन, दूसरों की मदद और सही रास्ते पर चलने की इच्छा बढ़ती है। गलत संगत से खुद-ब-खुद दूरी बनने लगे और जिंदगी में सच्चाई की अहमियत समझ आने लगे– तो मानिए शनि देव का आशीर्वाद मिल रहा है।

अब अगर शनि देव की कृपा बनाए रखनी है, तो कुछ आसान उपाय हर किसी के काम आ सकते हैं—

  • धार्मिक मान्यता है कि शनिवार की शाम को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, शनि के दोष दूर होने लगेंगे।
  • मजदूरों, गरीबों या अपने कर्मचारियों का आदर करें और जहां हो सके उनकी मदद करें, क्योंकि शनि इन्हीं का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र खासकर शनिवार को 108 बार जपें, जीवन की मुश्किलें हल्की लगने लगेंगी।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।