भारत

मोबाइल से उजागर हो गया सिया का सोनम रघुवंशी कनेक्शन, केतन केस में खुला बड़ा राज

Siya connection to Sonam Raghuvanshi- सिया गोयल ने केतन की हत्या से पहले सोनम रघुवंशी केस सर्च किया, मोबाइल हिस्ट्री से सामने आई हकीकत, सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
2 min read
Jul 06, 2026
Siya connection to Sonam Raghuvanshi revealed in the Ketan murder case
Siya connection to Sonam Raghuvanshi - Image Patrika.com

Ketan murder case - पुणे का केतन मर्डर केस जब से उजागर हुआ है तभी से आरोपी सिया की कुख्यात सोनम रघुवंशी से तुलना की जा रही है। अब यह बात आंशिक रूप से साबित भी हो गई है। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि सिया ने केतन की हत्या करने से पहले राजा रघुवंशी मर्डर केस और उसकी हत्या की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी के बारे में खूब जानकारी जुटाई थी। वह इस बहुचर्चित हत्याकांड के बारे में इंटरनेट पर पढ़ती रही। सिया के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से यह हकीकत सामने आई। उसने क्राइम के बारे में कई अन्य जानकारियां भी जुटाई। इस बीच क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान घटी एक घटना पर सिया के पिता ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने अपने बेटी का बचाव करते हुए कहा कि उसने अश्लील इशारा नहीं किया था। वह अपनी उंगली में लगी चोट दिखा रही थी।

अपने मंगेतर चेतन अग्रवाल की हत्या के आरोप में सिया गोयल और उसका कथित प्रेमी चेतन चौधरी अभी न्यायिक हिरासत में हैं। वडगांव कोर्ट ने 3 जुलाई को दोनों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा। सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की रिमांड दी गई है। दोनों को 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा। इस बीच पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

18 जून को सिया गोयल बहाने से अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को पुणे के लोहगढ़ फोर्ट ले गई थी। उसने केतन को धक्का देकर खाई में गिरा दिया। 400 फीट गहरी खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। वहां उस वक्त चेतन चौधरी भी मौजूद था। घटना के 5 दिन बाद यानि 23 जून को मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोप लगाया कि सिया ने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या की है। फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में येरवदा जेल में हैं।

सिया गोयल द्वारा अपने प्रेमी की मदद से मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या करने का जैसे ही खुलासा हुआ लोगों को तुरंत सोनम रघुवंशी याद आ गई। उसपर भी अपने प्रेमी की सहायता से पति राजा रघुवंशी की हत्या करने का इल्जाम है। लोग शुरु से ही सिया गोयल और सोनम रघुवंशी की तुलना कर रहे हैं। दोनों हत्याकांडों को एक जैसा बता रहे हैं।

सोनम का केस सर्च किया, मोबाइल हिस्ट्री से हकीकत उजागर

पुणे पुलिस ने भी अब इस बात की पुष्टि कर दी है। केतन केस की जांच में यह बात सामने आई है कि सिया गोयल ने सोनम रघुवंशी केस की खासी जानकारी ली थी। वह इस संबंध में इंटरनेट पर लगातार सर्च करती रही। सिया की मोबाइल सर्च हिस्ट्री से यह हकीकत उजागर हुई। जांच अधिकारियों के अनुसार उसने सोनम रघुवंशी राजा रघुवंशी केस की इंटरनेट पर खूब स्टडी की थी। सिया के दोनों मोबाइल में इसके लिए सर्च मिली है। बता दें कि पुलिस ने 2 दिन पहले ही उसके बेडरूम से दूसरा मोबाइल जब्त किया था।

Updated on:
06 Jul 2026 10:19 am
Published on:
06 Jul 2026 09:36 am