6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ketan Murder Case: सिया ने राजा रघुवंशी मर्डर केस की पूरी कुंडली खंगाली, मोबाइल हिस्ट्री से हुआ खुलासा

Ketan Murder Case में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में राजा रघुवंशी मर्डर केस का ऐंगल भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
Sia Goyal Chetan Chaudhary pune

केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा (Photo: X/ANI)

Ketan Murder Case:केतन मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुणे पुलिस की पूछताछ में सिया गोयल ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी केस की पूरी जानकारी जुटाई थी। पुलिस ने बताया कि सिया के इंटरनेट हिस्ट्री पर राजा रघुवंशी मर्डर केस मामले की छोटी-छोटी जानकारी मिली। इसके साथ ही, सिया ने यह भी सर्च किया था कि अगर कोई महिला मर्डर केस में पकड़ी जाए तो पुलिस कस्टडी के दौरान उसके साथ हाथापाई भी होती है या नहीं।

सिया का दूसरा फोन भी पुलिस ने किया बरामद

पुणे पुलिस ने 2 दिन पहले सिया गोयल को लेकर उसके घर भी गई थी। जहां उसके बेडरूम से दूसरा मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस ने कहा कि घटना वाले दिन के कुछ चश्मदीदों की पहचान भी हुई है। जिनका बयान लिया जा रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि 18 जून को हत्याकांड को अंजाम देने के बाद 19 जून को केतन के घर पहुंची थी। उसने केतन के पिता को सांत्वना देते हुए कहा था कि केतन हमें ऊपर से देख रहा है, हिम्मत रखिए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 23 जून तक गिरफ्तार होने से पहले तक सिया गोयल सामान्य जिंदगी जीते हुए दिखाई दी थी। पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि केतन की हत्या का दूसरा आरोपी चेतन चौधरी एक ही मोबाइल में दो नंबर इस्तेमाल कर सिया से कोड वर्ड में बात करता था।

18 जून को केतन की हत्या

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल (26) की 18 जून को लोनावला के लोहागढ़ किले से सटी हुई 400 फीट गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे ट्रैकिंग दुर्घटना माना गया, लेकिन सिया के बदले-बदले व्यवहार के चलते शक गहरा गया। फिर पुलिस जांच में हत्याकांड की बात सामने आई।

सिया और चेतन पर केतन की हत्या का आरोप

केतन की मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में सगाई के बाद सिया शादी नहीं करना चाहती थी। चेतन से लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को बचाने के लिए दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की थी। यही नहीं, सिया ने केतन से शादी की शॉपिंग के लिए 1 करोड़ रुपए भी लिए थे। उसने केतन का पासपोर्ट भी जलाया था, ताकि बाली ट्रिप को किसी तरह से रद्द किया जा सके।

पुलिस की जांच में पता चला है कि सिया गोयल कई बार केतन अग्रवाल को लेकर ऊंचाई वाली जगहों पर ले गई थी। 18 जून को सिया ने जन्मदिन के बहाने केतन को लोहगढ़ किले चलने की बात की। वहीं, चेतन भी हुडी पहनकर अपनी पहचान छुपाते हुए किला पहुंचा। इसके बाद सिया ने चेतन को सिग्नल दिया। फिर चेतन ने केतन को पीछे से धक्का दे दिया। फिर दोनों ने बाद में केतन का फोन रखा और चैट डिलीट की और सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की। आरोपियों ने क्राइम रिएक्रशन में इन चीजों को भी दोहराया।