
केतन मर्डर केस में हुआ खुलास
Ketan Agrawal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी की पुलिस हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने यह अनुरोध खारिज करते हुए दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आपसी बातचीत में कथित तौर पर कोड वर्ड्स का इस्तेमाल करते थे, जिनका मतलब और हत्या की साजिश से संबंध अब पुलिस की जांच का अहम हिस्सा बन गया है।
जांच अधिकारी मनोज पवार के अनुसार, पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों की पुलिस हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की थी। पुलिस का तर्क था कि जांच के दौरान कई नए डिजिटल साक्ष्य सामने आए हैं, जिनकी पड़ताल के लिए दोनों आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ जरूरी है। हालांकि अदालत ने यह मांग स्वीकार नहीं की और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जांच के दौरान गुरुवार सुबह पुलिस ने सिया गोयल का दूसरा मोबाइल फोन भी जब्त किया। इससे पहले सिया और चेतन के एक-एक मोबाइल पहले ही पुलिस के कब्जे में लिए जा चुके थे। पुलिस का कहना है कि डिजिटल जांच में पता चला है कि दोनों बातचीत के दौरान कथित तौर पर कोड वर्ड्स का इस्तेमाल करते थे। अब दूसरे मोबाइल की फॉरेंसिक जांच के जरिए इन शब्दों का अर्थ, उनका उद्देश्य और हत्या की कथित साजिश से उनका संबंध समझने की कोशिश की जाएगी।
सरकारी पक्ष की ओर से अदालत में दलील दी गई कि नया मोबाइल मिलने के बाद सिया और चेतन को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना जरूरी है। अभियोजन का कहना था कि जिन कोड वर्ड्स का इस्तेमाल किया गया, उनका सही मतलब केवल दोनों आरोपी ही स्पष्ट कर सकते हैं। इसी आधार पर पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग की गई थी।
इससे पहले गुरुवार सुबह पुलिस सिया गोयल को पुणे के लुल्लानगर स्थित उस स्थान पर भी लेकर गई, जहां जांच के मुताबिक उसने और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर लोहागढ़ किले से केतन अग्रवाल को धक्का देने की रिहर्सल की थी।पुलिस का दावा है कि मई महीने में हत्या की कथित योजना को अंजाम देने से पहले दोनों ने वहां अभ्यास किया था। जांच के दौरान सिया ने मौके पर उस स्थान की पहचान भी की।
Updated on:
03 Jul 2026 05:22 pm
Published on:
03 Jul 2026 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
