
Wipro और TCS के शेयर में गिरावट आई है। (फोटो: AI)
Wipro Share Fall: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के दिन तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी के चलते एक तरफ जहां HDFC Bank और Axis Bank के शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैंं, वहीं दूसरी तरफ कोटक महिंद्रा बैंक में गिरावट का माहौल है और यह निफ्टी-50 के लूजर्स की लिस्ट में शामिल है। सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर निफ्टी-50 150 अंकों की तेजी के साथ 24,420 के स्तर पर करोबार करता दिखाई दिया। इसी दौरान कोटक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, बजाज फिनसर्व और डॉ. रेड्डी के शेयर में बिकवाली का माहौल दिखाई दिया।
आज के शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर करीब 3.48 फीसदी की गिरावट के साथ 382.95 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया। इससे कंपनी का मार्केट कैप 3,80,901.56 करोड़ रुपये रह गया है। बात करें, 52 हफ्ते के उच्च स्तर की तो शेयर 20 अक्टूबर 2025 को 453.20 रुपये पर रहा था और 2 अप्रैल 2026 को 345.50 रुपये के साथ 52 हफ्ते का निचला स्तर छुआ था। वहीं, पिछले एक सप्ताह में शेयर में 3.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 1.61 फीसदी फिसलकर 2,059.80 रुपये पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 7,45,543.11 करोड़ रुपये दिखाई दिया। पिछले 52 सप्ताह में शेयर का उच्चतम स्तर 3,489.90 रुपये (2 जुलाई 2025) और न्यूनतम स्तर 1,976.80 रुपये (1 जुलाई 2026) रहा है। बीते एक सप्ताह में शेयर में 1.63 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली।
विप्रो का शेयर भी कारोबार के दौरान 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 174.05 पर ट्रेड करता नजर आया। कंपनी का मार्केट कैप 1,82,814.28 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले 52 सप्ताह में शेयर ने 22 दिसंबर 2025 को 273.10 रुपये का उच्चतम स्तर और 2 जुलाई 2026 को 169.00 रुपये का न्यूनतम स्तर दर्ज किया था। पिछले एक सप्ताह में शेयर 0.84 फीसदी कमजोर रहा।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 1,880 रुपये पर कारोबार करता दिखाई दिया। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 3,01,015.44 करोड़ रुपये रहा। बीते 52 सप्ताह में शेयर का उच्चतम स्तर 2,195 रुपये (23 अक्टूबर 2025) और न्यूनतम स्तर 1,597 रुपये (2 अप्रैल 2026) रहा। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में शेयर ने 6.90 फीसदी की बढ़त दर्ज की।
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज का शेयर करीब 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 1,360.20 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कंपनी का मार्केट कैप 1,13,515.91 करोड़ रुपये दिखाई दिया। पिछले 52 सप्ताह में शेयर ने 29 जून 2026 को 1,414.90 रुपये का उच्चतम और 21 जनवरी 2026 को 1,148.40 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ। वहीं, बीते एक सप्ताह में शेयर 1.14 फीसदी कमजोर रहा।
Updated on:
06 Jul 2026 12:10 pm
Published on:
06 Jul 2026 12:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
