6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HDFC Bank, Axis Bank और Bajaj Auto समेत इन शेयरों में आज देखी जा रही तेजी, जानिए PE और मार्केट कैप

Bharat Electronics Share Rise: एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में आज तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा निफ्टी-50 पैक के टॉप गेनर्स में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और हिंडाल्को भी शामिल दिखाई दिए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 06, 2026

Hindalco Industries Share

Hindalco Industries के Share में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Stock Market Today 6th July 2026: भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 177 अंक की बढ़त के साथ 77,940 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 10 बजे यह 0.46 फीसदी या 361 अंक की बढ़त के साथ 78,124 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.46 फीसदी या 112 अंक की बढ़त के साथ 24,379 पर ट्रेड करता दिखा।

निफ्टी-50 पैक के इन शेयरों में दिखी सबसे अधिक तेजी

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Share)

एचडीएफसी बैंक का शेयर शुरुआती कारोबार में 2.87 फीसदी या 23 अंक की बढ़त के साथ 823.90 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस शेयर का 52 वीक हाई 1020.50 रुपये और 52 वीक लो 726.65 रुपये है। यह शेयर 15.87 पीई पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 2.82 फीसदी, 1 महीने में 9.95 फीसदी और 3 महीने में 6.54 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में यह शेयर 17.42 फीसदी गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 12,65,912.11 करोड़ रुपये है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics Share)

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर शुरुआती कारोबार में 1.76 फीसदी या 7.35 रुपये की बढ़त के साथ 425.35 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 473.45 रुपये है, जो 6 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 361.20 रुपये है, जो 28 अगस्त 2025 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 50.73 पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 3,11,104.19 करोड़ रुपये है।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries Share)

हिंडाल्को का शेयर शुरुआती कारोबार में 1.85 फीसदी या 17.85 रुपये बढ़कर 971.25 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 1176 रुपये है, जो 29 मई 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 657.50 रुपये है, जो 12 अगस्त 2025 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 15.99 पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2,18,407.95 करोड़ रुपये है।

एक्सिस बैंक (Axis Bank Share)

एक्सिस बैंक का शेयर सोमवार सुबह 1.20 फीसदी या 16 रुपये की बढ़त के साथ 1358.60 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 1418.30 रुपये और 52 वीक लो 1042.50 रुपये है। यह शेयर 15.76 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 4,22,319.24 करोड़ रुपये है।

बजाज ऑटो (Bajaj Auto Share)

बजाज ऑटो का शेयर शुरुआती कारोबार में 1.78 फीसदी या 174 रुपये की बढ़त के साथ 9,958.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 10,834 रुपये और 52 वीक लो 7,858.50 रुपये है। यह शेयर 27.31 पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2,78,296 करोड़ रुपये है।