भारत

Tarot Masik Rashifal September 2026: मेष, तुला, मकर, मीन समेत सभी 12 राशियों के कैसा रहने वाला है सितंबर?

Tarot Masik Rashifal September 2026: सितंबर 2026 का टैरो मासिक राशिफल! मेष से लेकर मीन राशि वालों के करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन के लिए कार्ड्स क्या भविष्यवाणी कर रहे हैं?
4 min read
Aug 31, 2026
tarot masik rashifal monthly horoscope september 2026
Tarot Masik Rashifal September 2026: सितंबर में किसे मिल सकता है धन लाभ और किसे मिलेगी पैसों की टेंशन? (फोटो सोर्स: AI@Chatgpt)

Tarot Monthly Horoscope September 2026: सितंबर 2026 का महीना उत्तरार्ध की राशियों के लिए बदलावों और नई संभावनाओं से भरा रहने वाला है। इस महीने ग्रहों की चाल और टैरो कार्ड्स के रहस्यमयी संकेत आपको करियर में सूझबूझ से कदम बढ़ाने और रिश्तों में धैर्य रखने की सलाह देते हैं। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आने वाले चार हफ्ते भविष्य की क्या रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

मेष टैरो मासिक राशिफल (Mesh Tarot Masik Rashifal)

सितंबर का महीना मेष राशि के लोगों के लिए शुरुआत में चुनौतियां लेकर आने वाला है। लेकिन, इस महीने आपके खर्चे काफी ज्यादा रहने वाले हैं। इसलिए कोशिश करें की आप कोई भी अनावश्यक खर्च न करें। अगर आप कोई वाहन या मकान खरीदने का सोच रहे थे तो उससे जुड़ी खुखशबरी आपको मिल सकती है। लव लाइफ में रिश्तों में काफी सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही आपकी समझ भी बढ़ेगी। देखा जाए तो यह महीना आपको बीते समय की गलतियों से सीखकर नए अवसरों की ओर आगे बढ़ने का मौका देगा।

वृषभ टैरो मासिक राशिफल (Vrishabh Tarot Masik Rashifal)

सितंबर का महीना वृषभ राशिवालों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जितना हो सके अपने कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक निर्णय लेकर आप आगे बढ़ेंगे। घर परिवार में जो भी विवाद या आर्थिक परेशानी है वह संपत्ति से जुड़े होंगे उसे इस महीने थोड़ा गंभीरता से लेने होंगे और उन सभी को धैर्य और प्रेम से सुलझाना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ नए और लाभदायक संपर्क जुड़ सकते हैं, जो भविष्य में आपको फायदा देंगे। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी और रिश्तों में ताजगी का अहसास होगा।

मिथुन टैरो मासिक राशिफल (Mithun Tarot Masik Rashifal)

मिथुन राशि के लोगों को सितंबर के महीने में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। काम का दबाव अधिक रहने वाला है जिस वजह से आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। भ्रम की स्थिति से बचें और अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाए रखें। इस महीने आपके लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए साथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा।

कर्क टैरो मासिक राशिफल (Kark Tarot Masik Rashifal)

कर्क राशि के लोगों के लिए सितंबर का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत में रुके हुए कार्य पूरे होंगे जिससे आपकी आर्थिक लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। व्यापारिक मामलों में मेहनत रंग लाएगी और सहकर्मियों के सहयोग से काम में प्रगति होगी। इस महीने आप कठिन से कठिन कार्य सहजता से पूरे कर लेंगे। आप अपने सभी काम बड़ी सरलता से पूरे करने में कामयाब रहेंगे। परिवार व प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

सिंह टैरो मासिक राशिफल (Singh Tarot Masik Rashifal)

सिंह राशि के लोगों के लिए सितंबर का महीना कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। इस महीने सूर्य और केतु के कारण आपको कामकाज में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में आपको विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। आपको सलाह है कि बच्चों की देखभाल करने से बचें। धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। महीने के मध्य में आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी निवेश योजना में धन लगा सकते हैं।

कन्या टैरो मासिक राशिफल (Kanya Tarot Masik Rashifal)

कन्या राशि के लोगों के लिए सितंबर का महीना मिलाजुला रहने वाला है। जल्दबाजी नें कोई भी फैसला न लें वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। ट्रांसफर आपकी मनचाही जगह पर ही होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए संयम और धैर्य से काम करना बेहद जरूरी है। शॉर्टकट का सहारा लेने से बचें वरना आपके सभी बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

तुला टैरो मासिक राशिफल (Tula Tarot Masik Rashifal)

सितंबर का महीना तुला राशि के लोगों के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा महीना रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में तेजी आएगी और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आज आपके लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। आज आपको किसी सामाजिक और पारिवारिक आयोजन में शामिल होने के अवसर मिल सकते हैं। वहीं, इस महीने आपके यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। महीने का अधिकांश समय आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक टैरो मासिक राशिफल (Vrishabh Tarot Masik Rashifal)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सितंबर का महीना नई चुनौतियों और अवसरों से मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने आत्मबल और दृढ़ निश्चय से आप कठिनाइयों का सामना करेंगे। लोगों की मन ही बात को समझना सीखें और किसी पर भी अंधा भरोसा न करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में व्यावहारिक निर्णय लेंगे, जिनसे सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन आपको सफलता दिलाएगी।

धनु टैरो मासिक राशिफल (Dhanu Tarot Masik Rashifal)

धनु राशि के लोगों के लिए सितंबर का महीना भाग्य का साथ लेकर आएगा। भाग्य का सहयोग मिलने से आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे साथ ही आपको कई आर्थिक अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। किसी शुभ कार्य या धार्मिक आयोजन में भाग लेने का भी अवसर मिलेगा।

मकर टैरो मासिक राशिफल (Makar Tarot Masik Rashifal)

मकर राशि के लोगों को फिलहाल, अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा। अचानक लाभ और खर्च दोनों तेजी से बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद करने से बचें और संयम बनाए रखें। जो लोग शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। इस महीने कोई सुख-सुविधा मिल सकती है और आप धार्मिक या पुण्य कार्यों में भाग लेंगे।

कुंभ टैरो मासिक राशिफल (Kumbh Tarot Masik Rashifal)

कुंभ राशि के लोगों के लिए सितंबर का महीना संतुलित और लाभकारी रहेगा। किसी भी उलझन में धैर्य से रखें और जरूरत पड़ने पर चीजों को थोड़ा समय दें। पारिवारिक जीवन में शुभ कार्य होने के योग बनेंगे। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को सफलता मिलेगा। आपको सलाह है कि अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और मानसिक भ्रम में पड़ने से बचें। देखा जाए तो सितंबर का महीना आपके जीवन में स्थिरता और प्रगति लेकर आएगा।

मीन टैरो मासिक राशिफल (Meen Tarot Masik Rashifal)

मीन राशि के लोगों के लिए महीना मेहनत और धैर्य से सफलता दिलाने वाला साबित होगा। व्यापार में प्रगति होने की संभावनाएं हैं। अतिरिक्त प्रयास से बड़ा लाभ मिलने की संभावना हैं। नई संपत्ति खरीदने या पुराने घर के रिनोवेशन पर थोड़ा पैसा खर्च हो सकता है। कोशिश करें की आप अपने दिल की बात सुने। प्रियजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके प्रेम संबंध गहरे होंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

Updated on:
31 Aug 2026 02:48 pm
Published on:
31 Aug 2026 02:48 pm