भरतपुर

भरतपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: 23 हजार की रिश्वत लेते 2 इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में एसीबी ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। समग्र शिक्षा विभाग से जुड़े दो इंजीनियरों को एसीबी ने घूसखोरी की रकम के साथ रंगे हाथ दबोच लिया।

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
रिश्वत के साथ पकड़े गए आरोपी (फोटो-पत्रिका)

भरतपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को भरतपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए समग्र शिक्षा विभाग से जुड़े दो कनिष्ठ अभियंताओं को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में धीरेन्द्र श्रीवास्तव, कनिष्ठ अभियंता (सिविल), मुख्यालय और राकेश कुमार गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता, कुम्हेर ब्लॉक (संविदा कर्मी) शामिल हैं। दोनों को परिवादी से 23,400 रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।

ACB महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, परिवादी ने अपने कार्यों के लिए पहले सुरक्षा जमा राशि (SD) जमा कराई थी। जब उसने यह राशि वापस मांगी, तो दोनों अभियंताओं ने उसे लौटाने के बदले 7.1 प्रतिशत कमीशन के रूप में रिश्वत की मांग की और लगातार परेशान किया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: कांग्रेस MLA गणेश घोघरा का बड़ा आरोप, मंत्री ने बेटे के नाम किया 52 बीघा जमीन का घोटाला, जानिए पूरा मामला

पीड़ित ने एसीबी चौकी में की थी शिकायत

पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी चौकी भरतपुर में दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। एसीबी रेंज भरतपुर के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के निर्देशानुसार और उप महानिरीक्षक रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

ऐसे हुई कार्रवाई

शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई करते हुए दोनों अभियंताओं को परिवादी से 23,400 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। मौके पर ही नकदी बरामद कर जब्त कर ली गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

आरोपियों से की जा रही पूछताछ

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में आरोपियों से पूछताछ जारी है। ब्यूरो द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। ACB अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें

Jalore News: ट्रेन के आगे कूदा निलंबित व्याख्याता, सुसाइड नोट में लिखा- बार बार इनके हाथों से मरने से बेहतर है, एक बार खुद ही खत्म हो जाना

Updated on:
06 Feb 2026 10:32 pm
Published on:
06 Feb 2026 06:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर