भरतपुर

Video: पार्षद से मारपीट की घटना का वीडियो वायरल, 20 लाख रुपए की मांग को लेकर टूट पड़े बदमाश

कुलदीप कल पीछा करते हुए पेट्रोल पंप पर पहुंच गया और पार्षद गोविंद सिंह के साथ मारपीट कर भाग गए...

2 min read
Feb 14, 2018

भरतपुर। कुम्हेर थाना क्षेत्र के बोरई के पास में पेट्रोल पंप पर नगर निगम के पार्षद से जबरन 20 लाख रुपए मांगने की घटना सामने आई है। ये घटना कल की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर पार्षद से हुई मारपीट का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति नगर निगम के पार्षद को लात-घूसे मारते हुए दिखाई दे रहा है। वह एक के बाद एक लात-घूसे पार्षद पर बरसा रहा है। पार्षद का नाम गोविंद सिंह है जो मनोनीत है ।

पेशाब करने के लिए उतरे कार से तो बदमाशों ने कर दिया हमला
बताया जा रहा है कि पार्षद गोविंद सिंह कल कुम्हेर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बोरई के पेट्रोल पंप पर वे पेशाब करने के लिए रूके। इस बीच उनके पीछे आ रही कार भी वहां आकर रूकी और उसमें से कुछ बाहर निकले। देखते ही देखते बदमाशों ने पार्षद गोविंद सिंह पर जबरदस्त हमला बोल दिया। कार में आए बदमाशों में से एक बदमाश उद्योग नगर थाने से वांछित है।

20 लाख रुपए देने की मांग
पार्षद गोविंद सिंह से मारपीट करते हुए कुलदीप नामक बदमाश ने उनसे 20 लाख रुपए देने की मांग की। पार्षद गोविंद सिंह पर इलाके में चंबल लिफ्ट परियोजना की पाइपलाइन बिछाने का ठेका है।

मारपीट कर भाग गए बदमाश
आरोप है कि कुलदीप उनसे 20 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। कुलदीप कल पीछा करते हुए पेट्रोल पंप पर पहुंच गया और पार्षद गोविंद सिंह के साथ मारपीट कर भाग गए। इस घटना के संबंध में कुलदीप सहित अन्य के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

ये भी पढ़ें

कटौती से नाराज किसानों ने सहायक अभियन्ता कार्यालय का किया घेराव
Published on:
14 Feb 2018 11:15 am
Also Read
View All