भरतपुर

राजस्थान में यहां बेटे को मारकर थाने पहुंचा पिता, मचा हड़कंप

तीन बेटों के बीच प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर चल रही अनबन यहां तक पहुंच गई कि एक पिता ने अपने ही बेटे का गला घोंट दिया। मृतक के दो भाई एवं मां भी अपने का कत्ल करने में साथ रहे।
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2023, 12:32 PM IST
bharatpur_news.jpg
पति की मौत के बाद बिलखती पत्नी

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
भरतपुर। तीन बेटों के बीच प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर चल रही अनबन यहां तक पहुंच गई कि एक पिता ने अपने ही बेटे का गला घोंट दिया। मृतक के दो भाई एवं मां भी अपने का कत्ल करने में साथ रहे। ऐसे आरोप मृतक की पत्नी ने लगाते हुए थाना मथुरा गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता खुद ही थाने जा पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

शहर के गुलाल कुंड में शनिवार रात्रि करीब 1 बजे विपिन शर्मा (35) पुत्र लालाराम शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतक विपिन की पत्नी ममता शर्मा की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया है कि उसके पति सैटेलाइट अस्पताल में प्राइवेट नर्सिंगकर्मी के रूप में कार्यरत थे। ममता का आरोप है कि शनिवार रात्रि करीब दो से तीन बजे के बीच मेरे पति विपिन शर्मा के साथ ससुर लालाराम शर्मा, सास कंचन एवं मेरे देवर दीनदयाल शर्मा एवं सोनू शर्मा ने मिलकर मारपीट की। इस दौरान मैं अपने पीहर गांव सैंथरा में थी।

मेरी ननद सपना शर्मा ने मुझे फोन कर बताया कि इन सभी में शाम को झगड़ा हो रहा था। आरोप है कि इसके बाद इन सभी ने मिलकर मेरे पति की हत्या कर दी। मैं इसी झगड़े की वजह से पिछले डेढ़ माह से अपने पीहर रह रही थी। आरोप है कि मेरे ससुरालजन मुझे व मेरे पति को घर में नहीं रहने दे रहे थे। मेरे साथ भी इन लोगों ने कई बार मारपीट की थी। पुलिस ने विपिन के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पत्नी के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता लालाराम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on: