भरतपुर

Bharatpur Accident: भरतपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, 4KM तक वाहन के बोनट पर लटका रहा युवक; दर्दनाक मौत

Bharatpur Road Accident: राजस्थान के भरतपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

2 min read
Feb 16, 2026
Photo: AI generated

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उच्चैन सेवर रोड पर सेवर थाना क्षेत्र में सुखावली गांव के पास हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक वाहन के बोनट पर जा गिरा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि ड्राइवर ने गाड़ी तक नहीं रोकी और उसे करीब 4 किलोमीटर तक बोनट पर लटकाते हुए ले गया। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि टक्कर के बाद बाइक सवार चौपहिया वाहन के बोनट पर गिरा और चौपहिया वाहन लगातार चलता रहा। बाद में बाइक सवार गांव खडईयापुरा के पास बोनट से गिर गया और चालक चौपहिया वाहन को भगा ले गया। मृतक की शिनाख्त मोहनचंद पुत्र लक्ष्मणसिंह निवासी वैधपुरा के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

Road Accident: लग्जरी कार ने मारी टक्कर, राजस्थान में 2 भाइयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना पर उच्चैन पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घटना सेवर थाने की बताई गई लेकिन बाइक सवार का शव उच्चैन थाना इलाके में मिला। सेवर थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल भरतपुर ले गई एवं मौके से बाइक को जब्त कर लिया।

उच्चैन पुलिस बोलीं- सेवर थाना क्षेत्र में हुई घटना

उच्चैन थाने के एएसआई फतेहसिंह ने बताया कि गांव खडईयापुरा के पास दुर्घटना की सूचना मिली। घटना सेवर थाने की थी। जहां एक अज्ञात चौपहिया वाहन व बाइक में टक्कर हुई थी। टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर वाहन के बोनट पर गिरा, जहां चौपहिया वाहन चालक ने भगाने के कारण करीब चार किलोमीटर तक बोनट पर रहा बाइक सवार उच्चैन थाने के गांव खडईयापुरा के पास गिरा।

परिजनों को सौंपा शव

सेवर थाने के एएसआई रामवीरसिंह ने बताया कि बाइक सवार मोहनचंद पुत्र लक्ष्मणसिंह निवासी वैधपुरा मृत अवस्था में मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। चौपहिया वाहन को उच्चैन बीसमोरा के पास से जब्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें

Jaipur Road Accident: 1000 किमी की थकान बनी मौत का सफर, एक झपकी से 5 जिंदगियों का सफर खत्म

Also Read
View All

अगली खबर