16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharatpur Crime : आठ दिन पहले सड़क पर फेंकी गई महिला ने किया बड़ा खुलासा, ‘चलती कार में हुआ था सामूहिक बलात्कार’

Bharatpur Crime : भरतपुर में आठ दिन पहले उद्योगनगर थाना एरिया में जिस महिला को फेंका गया था, उसके साथ चलती कार में सामूहिक बलात्कार किया गया था।

2 min read
Google source verification
Bharatpur Crime Woman makes big revelation she was gang raped in a moving car

ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

Bharatpur Crime : भरतपुर में आठ दिन पहले उद्योगनगर थाना एरिया में जिस महिला को फेंका गया था, उसके साथ चलती कार में सामूहिक बलात्कार किया गया था। इसके बाद महिला को कार से बाहर फेंका गया था। पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआइआर दर्ज कर गाजियाबाद पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गाजियाबाद पुलिस दबिश दे रही है।

ग्रामीण सीओ कन्हैयालाल ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक वह प्रॉपर्टी खरीदने के लिए छह अप्रैल को गाजियाबाद आई थी। टीलामोड़ में प्रॉपर्टी डीलर विकास और आशु उससे मिले और कार में बैठा लिया। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया गया और फिर चलती कार में वारदात को अंजाम दिया गया। उसके बाद आरोपी 7 अप्रैल को उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित महिला को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला को जब होश आया तो उसने अपने साथ गैंगरेप होना बताया। पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर केस गाजियाबाद ट्रांसफर किया है। विकास, आशु समेत तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

गाजियाबाद में एसीपी शालीमार गार्डन ने बताया

वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद में एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर स्थानांतरित की है। इसमें पीड़िता ने जानकारी दी कि वह हरियाणा की रहने वाली है। गाजियाबाद के लोनी में प्लॉट खरीदने के लिए आई थी। यहां पर उनका संपर्क प्रॉपर्टी डीलर विकास और आशु से हुआ था। छह अप्रैल की दोपहर को प्लॉट देखने के लिए गाजियाबाद आई थी और लोनी जा रही थी।

आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलरों ने टीलामोड़ पर उन्हें बुलाया था। यहां से कार में बैठाकर प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने चल दिए। उसी दौरान आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और वह बेहोश गई।

आरोप है कि आरोपियों ने चलती कार में उनसे दरिंदगी की और राजस्थान में फेंककर भाग गए। जब उन्हें होश आया तो वह राजस्थान के भरतपुर की अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें नहीं पता कि किसने अस्पताल में भर्ती कराया था।

राजस्थान पुलिस बिना सूचना दिए महिला को छोड़कर चली गई

एसीपी ने बताया कि भरतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की और 8 अप्रैल को राजस्थान पुलिस बिना सूचना दिए महिला को संजय नगर स्थित कंबाइंड अस्पताल में छोड़कर चली गई। अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है।