
rape: फाइल फोटो पत्रिका
Banswara Crime : बांसवाड़ा जिले के एक कस्बे के पास अपहरण के बाद किशोरी ने अर्धनग्न अवस्था में भाग कर खुद को गैंगरेप का शिकार होने से बचा लिया। वाकया 6 मार्च की देर शाम का है। किशोरी के पिता ने 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दी, लेकिन 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर रहे। पीड़िता दोनों आरोपियों को पहचानती है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घरेलू सामान खरीदकर पैदल घर लौट रही थी। इसी बीच, पीछा कर रहे बाइक सवार दो युवकों ने किशोरी का मुंह दबा दिया और उसे सुनसान जगह ले गए। आरोपी उसे एक धर्मस्थल के पास ले गए, जहां मोबाइल व घरेलू सामान छीन लिया। फिर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के चीखने पर युवक घबराकर पीछे हटा तो युवती अर्धनग्न अवस्था में ही भाग निकली। रास्ते में उसने एक घर से किसी दूसरी लड़की से कपड़े लिए और पहनकर अपने घर पहुंची।
परिजनों को पूरा वाकया बताने पर वे उसे लेकर थाने पहुंचे तथा रिपोर्ट दी। पुलिस ने नाबालिग के अपहरण, लूट और लज्जाभंग करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पीड़िता का दावा है कि आरोपियों में शामिल एक युवक उनकी मां के पास सब्जी खरीदने आता था। वह अपने दोस्त के साथ पहले भी लड़की का पीछा कर चुका है। सामने आने पर वह दोनों आरोपियों को चेहरा देखकर पहचान सकती है।
Updated on:
08 Mar 2026 09:52 am
Published on:
08 Mar 2026 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
