
भरतपुर. अतिक्रमण को ध्वस्त करता बुलडोजर। फोटो पत्रिका
Bharatpur : भरतपुर नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर कार्यवाही करते हुए सोमवार को गोलपुरा रोड पर अतिक्रमण हटाए। निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। इस दौरान कई लोगों ने खुद ही अपने अतिक्रमण हटाए और अधिकारियों को दस्तावेज भी दिखाए।
सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत गोलपुरा रोड से मथुरा बाइपास तक बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। गोलपुरा रोड से मथुरा बाइपास तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तीन चरणों में होगी। जिसका पहला सोमवार को शुरू हुआ। इस दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से अग्रसेन कॉलेज से जमुना की बगीची तक बने अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।
भरतपुर नगर निगम ने पूर्व में अतिक्रमणकारियों को 15 दिन का समय दिया था। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने स्तर पर ही दूसरा चरण 21 अप्रेल से जमुना की बगीची से शमशान तक चलेगा तीसरा चरण शमशान से मथुरा बाइपास तक चलाया जाएगा। अतिक्रमण हटा लिए, जबकि कई लोगों ने ऐसा नहीं किया तो निर्धारित समय सीमा पूरी होने पर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को इन्हें हटवाया।
मौके पर लोगों की भीड़ और स्थिति नियंत्रित करने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के पर्याप्त जाप्ता पुलिस भी तैनात रहा। इस दौरान निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, सचिव विजय प्रताप सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संजय, विजय पाल, मुख्य सफाई निरीक्षक एवं अतिक्रमण दस्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
गोलपुरा से मथुरा बाइपास की चौड़ाई वर्तमान में 20 से 40 फीट है। मगर बढ़ते यातायात दबाव के चलते अब इसे 60 फीट चौड़ा किया जाना है। साथ ही नालों का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय निवासी पन्नालाल शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी एचआईवी से पीड़ित है वह नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों से मिलने भी गए थे कि हमें कुछ दिन का समय दिया जाए और रहने के लिए मकान दिया जाए। जिससे हम अपने सामान को लेकर के वहां शिफ्ट हो जाएं लेकिन नगर निगम प्रशासन ने उनकी नई सुनी है और एक तरफ उनकी पत्नी बीमार है दूसरी तरफ नगर निगम प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान उनके मकान को तोड़ा जा रहा है।
Published on:
14 Apr 2026 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
