भरतपुर

Bharatpur Road : भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में व्यापारियों का एलान, 6 मई को लगाएंगे काले झंडे

Bharatpur Road : भरतपुर में संघर्ष समिति संयोजक विष्णु जैन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगर 5 मई तक प्रशासन सड़क चौड़ीकरण मसले पर बातचीत के लिए नहीं बुलाता है तो 6 मई को शहर में दुकानों पर काले झण्डे लगाए जाएंगे।

2 min read
फोटो - AI

Bharatpur Road : भरतपुर शहर में चल रहे बेतरतीब सड़क चौड़ीकरण, बिना ठोस योजना के बनाए जा रहे फ्लाई ओवर तथा आमजन पर थोपे जा रहे अव्यवस्थित विकास कार्यों के विरोध में भरतपुर जिला व्यापार महासंघ की ओर से गठित संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन संघर्ष समिति के अध्यक्ष विष्णु जैन की अध्यक्षता में हुआ।

बैठक का मुख्य विषय भरतपुर में चारों तरफ सड़क चौड़ीकरण के नाम पर भवनों पर निशान लगाए जा रहे है जबकि उस क्षेत्र के लोगों से इस विषय पर बात भी नहीं की जा रही है कि वास्तव में सड़क चौड़ीकरण के लिए कितनी भूमि अधिग्रहण की जानी है। महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल को प्रस्तावित विरोध रैली को जिला प्रशासन एवं सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेताओं के आग्रह पर इस आश्वासन के साथ स्थगित किया गया था कि प्रशासन नियमित अन्तराल पर संघर्ष समिति के साथ संवाद स्थापित कर न्यायसंगत कार्यवाही करेगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics : मदन राठौड़ का बड़ा बयान, सचिन पायलट को लेकर कही ये बड़ी बात

एक माह बीत गया, अफसर भूले अपना वादा

जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि प्रशासन के साथ एक बैठक रेडक्रॉस से मुरली प्लाजा तक की सड़क के चौडीकरण को लेकर हुई है। इस बैठक के दौरान बीडीए कमिश्नर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भरोसा दिलाया गया था कि मुरली प्लाजा से रेलवे स्टेशन तक की सड़क की चौड़ाई को लेकर शीघ्र ही पुनः बैठक कर आपसी सहमति बनाते हुए सड़क की चौड़ाई निश्चित की जाएगी।

इसी तरह अन्य क्षेत्रों जैसे मानसिंह सर्किल से पक्का बाग, शीशम तिराहे से हीरादास सर्किल, हीरादास से सरसों अनुसंधान केन्द्र तक, सेवर, बीनारायन गेट से सिरकी वाले हनुमान तक, हीरादास से कुम्हेर गेट तक इत्यादि क्षेत्रों के सड़क चौड़ीकरण के अंतर्गत व्यापारी व आमजन के साथ मीटिंग कर सहमति बनाते हुए कार्य किए जाएंगे। एक माह होने को आ गया, बैठक के लिए बुलाना तो दूर कई क्षेत्रों की सड़क की चौडाई मनमर्जी तरीके से तय कर ली गई है।

बैठक में सभी ने रखें अपने विचार

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र गोयल, मंत्री बंटू, मनीष मेहरा, गुलराज गोपाल कटारा, अंजुम सिंघल, यज्ञदत्त शर्मा, प्रदीप शर्मा, योगेश बंटी व्यास, मुकेश अग्रवाल, भानु प्रताप, कर्नल विजय सिंह इत्यादि ने अपने विचार रखे और सभी ने उन्हें आन्दोलनात्मक रवेया अपनाने की बात कही।

तो 6 मई को काले झण्डे लगाए जाएंगे

सभी की बात सुनने के पश्चात संघर्ष समिति संयोजक विष्णु जैन की ओर से सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगर 5 मई तक प्रशासन सड़क चौड़ीकरण के कार्यों से खौफशुदा व्यापारियों व आमजन को बातचीत के लिए नहीं बुलाता है तो 6 मई को शहर में दुकानों पर काले झण्डे लगाए जाएंगे, अगर फिर भी शासन प्रशासन व्यापारियों व आमजन की मांगों को गंभीरता से नहीं लेता है तो पुनः बैठक कर कड़े आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Districts : राजस्थान में 8 नए जिलों में बड़ा बदलाव, RAS एसोसिएशन ने मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को लिखा पत्र
Published on:
30 Apr 2026 05:03 pm
Also Read
View All