20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Sirsi Road : खुशखबर, 8 माह बाद सिरसी रोड जयपुर का काम शुरू, JDA अफसरों पर बरसे स्थानीय लोग

Jaipur Sirsi Road : खुशखबर। जयपुर शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल सिरसी रोड पर करीब आठ महीने से बंद पड़ा निर्माण कार्य अब फिर से शुरू हो गया है। पर नाराज स्थानीय लोगों का आरोप है कि काम के दौरान जेडीए के अधिकारी मौके पर नजर नहीं आते हैं।

2 min read
Google source verification
Good news Jaipur Sirsi Road work start after eight months Local people lashed out at JDA officials

सिरसी रोड पर निर्माण कार्य फिर से शुरू। फोटो पत्रिका

Jaipur Sirsi Road : जयपुर शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल सिरसी रोड पर करीब आठ महीने से बंद पड़ा निर्माण कार्य अब फिर से शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद काम शुरू होने से स्थानीय लोगों को राहत की उम्मीद जगी है, लेकिन आगाज के साथ ही काम की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, जेडीए में बीते दिनों एक्सईएन के तबादले हुए। ऐसे में पुराने वालों ने जिम्मेदारी छोड़ दी और नए वाले अब तक फील्ड में सक्रिय नहीं हुए हैं। ऐसे में काम की निगरानी नहीं हो पा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप…

स्थानीय लोगों का आरोप है कि काम के दौरान जेडीए के अधिकारी मौके पर नजर नहीं आते और पूरा काम ठेकेदारों के भरोसे चल रहा है। यही वजह है कि ग्रेवल बिछाने जैसे शुरुआती काम में भी मनमानी की जा रही है। कई जगहों पर मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

निर्माण कार्य भी एक समान तरीके से नहीं हो रहा है। जोन-12 में करीब तीन किमी हिस्से में सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया है, जबकि जोन-7 में अब तक काम शुरू ही नहीं हो पाया है। यहां करीब 800 मीटर का हिस्सा अब भी अधूरा पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लापरवाही न बरती जाए

लंबे समय तक काम बंद रहने से पहले ही सड़क की हालत खराब हो चुकी थी, अब यदि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो समस्या और बढ़ सकती है।
बाबूलाल, हिम्मतपुरा

समय सीमा तय कर हो काम

जेडीए से मांग है कि ये मुख्य सड़क है। काम की नियमित निगरानी की जाए और पूरे प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए।
भंवर सिंह जादौन, पांच्यावाला

सिरसी रोड पर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण का टला खतरा

जयपुर विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान के तहत सिरसी पुलिया से सिरसी मोड़ तक करीब 4.5 किमी लंबे हिस्से को 160 फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव है। फिलहाल कई जगहों पर यह सड़क सिर्फ 60-80 फीट चौड़ी है, जिससे ट्रैफिक जाम और यातायात की समस्या रहती है। इस चौड़ीकरण में सड़क के दोनों ओर 300 से ज्यादा दुकानें, मकान और अन्य निर्माण प्रभावित हो रहे थे। JDA ने डीमार्केशन (लाल/पीले निशान) किया था और अतिक्रमण हटाने की तैयारी की थी।

पर शुक्रवार 18 अप्रेल को कानूनी राहत मिली है। प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से शुरू की गई बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद जेडीए के ताबड़तोड़ एक्शन पर फिलहाल ब्रेक लग गया है।