भरतपुर

Bharatpur : साड़ी पहना युवक अचानक बाइक से उतारा, सड़क पर करने लगा डांस, हैरान राहगीर देखने लगे यह तमाशा

Bharatpur : भरतपुर नगर निगम के सामने एक दृश्य देखकर सब हैरान रह गए। एक साड़ी पहना युवक सड़क पर डांस कर रहा था। जानें क्या है यह पूरा माजरा?

less than 1 minute read
पत्रिका फोटो

Bharatpur : भरतपुर नगर निगम के सामने एक दृश्य देखकर सब हैरान रह गए। एक साड़ी पहना युवक सड़क पर डांस कर रहा था। हुआ कुछ ऐसा कि एक युवक साड़ी और ब्लाउज पहनकर बाइक से जा रहा था। अचानक भरतपुर नगर निगम के सामने उतर गया। फिर डांस करने लगता है। उसके इस अप्रत्याशित कदम से सड़क पर चलने वाले राहगीर रुक जाते हैं। उसके डांस का लुत्फ उठाने लगते है। पूरा मजमा लग जाता है। इनमें से कुछ उसके डांस का वीडियो बनाने लगते है। पर बाद में लोगों को समझ में आया कि पूरा माजरा क्या है?

ये भी पढ़ें

लाडो प्रोत्साहन योजना पर नया अपडेट, ‘लाड़’ लड़ाने में फिसड्डी है भरतपुर, जानें अन्य जिलों की स्थिति

मामला गुरुवार शाम का था

मामला गुरुवार शाम करीब 6 बजे का है। मथुरा गेट बाजार शहर का मुख्य बाजार है। भरतपुर नगर निगम के सामने अपने 2 साथियों संग बाइक पर एक युवक आया। युवक ने साड़ी, ब्लाउज और चश्मा लगाया हुआ था। युवक नगर निगम के सामने जैसे ही पहुंचता है अचानक वह बाइक से उतर जाता है। डांस करने लगाता है। युवक के साथी वीडियो बनाते हैं। यह सब देखकर वहां मौजूद लोग भी उसका वीडियो बनाने लगते हैं। सड़क पर भीड़ लग जाती है।

समझाने के बाद युवक चला गया

जब काफी देर हो गया तो नगर निगम के सामने तैनात पुलिसकर्मी युवक के पास पहुंचा। उसने डांस करने वाले युवक को समझाया। जिसके बाद युवक ने पुलिसकर्मी की बात मानी और वहां से तुरंत चला गया। मामला यह था कि वे सभी रील बना रहे थे।

ये भी पढ़ें

GiveUp Campaign : एक बार फिर बढ़ी गिवअप अभियान की डेट, 31 लाख ने छोड़ी, 60 लाख नए पात्र लाभार्थी जुड़े

Published on:
05 Sept 2025 02:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर