भरतपुर

शर्मनाक : फिर शर्मसार हुआ राजस्थान, 18 वर्षीय युवती से आठ महीने तक गैंगरेप की वारदात, वो मांगती रही बचाव की भीख, लेकिन फिर भी …

शर्मनाक : फिर शर्मसार हुआ राजस्थान, 18 वर्षीय युवती से आठ महीने तक गैंगरेप की वारदात, वो मांगती रही बचाव की भीख, लेकिन फिर भी ...  
2 min read
Jun 08, 2018
Feature image

भरतपुर।

प्रदेश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के बीच एक युवती से आठ महीने तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है। भरतपुर शहर के सिमको लेवर कॉलोनी में 18 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर आठ महीने तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लेकिन पुलिस के दबिश देने से पहले ही जिस मकान में वारदात को अंजाम दिया गया, उसके मकान मालिक व अन्य परिजन फरार हो गए।


पुलिस ने बरामद की आपत्तिजनक सामग्री

इस दौरान पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने से संबंधी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदारों व अन्य परिजनों से पूछताछ के लिए आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचना भेजी है। इतना ही नहीं खुद पड़ौसियों ने उक्त मकान से पिछले कुछ दिन से मारपीट करने व युवतियों के देर रात के समय रोने की आवाज सुनने की बात की पुष्टि की है।


पीडि़ता ने दर्ज करवाई रिपोर्ट

पीडि़ता ने उद्योगनगर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि आठ माह पहले रेनू पैंगोर उसे मिली थी। उसने मुझे झाडू-पौंछा का काम करने के लिए रख लिया। वह सिमको कॉलोनी स्थित मकान में घर का काम कराती व इस तरह के बुरे कामों के लिए दबाव बनाती थी। इस मकान में हर समय लडक़े व लड़कियां आते जाते रहते थे। आठ महीने तक बंधक बनाकर इसी मकान में रखा गया। छह जून को दिन में रेनू ने तीन लडक़ों को बुलाकर हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म कराया।


मांगती रही बचाव की भीख पर नहीं माने दुष्कर्मी

पीडि़ता ने बताया है कि वह उस महिला व तीन लडक़ों से बचाव की भीड़ मांगती रही और हाथ जोडक़र भी कई बार उसे छोडऩे के लिए कहा। लेकिन वे नहीं माने और मारपीट कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते रहे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन सभी से छिपकर भाग निकली और रिपोर्ट दर्ज कराई।

मकान का ताला तोड़ की पड़ताल

एएसपी ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार दोपहर सिमको लेवर कॉलोनी स्थित उक्त मकान पर दबिश दी तो उस पर ताला लगा मिला। ऐसे में पुलिस ने ताला तोडक़र पड़ताल की तो राशि ट्रांसफर करने के कागज व अन्य सेक्स संबंधी आपत्तिजनक सामग्री मिली है। सामग्री के हिसाब से पुलिस ने भी उक्त मकान में सेक्स रैकेट चलाए जाने की संभावना व्यक्त की है।

इधर, पुलिस ने आरबीएम अस्पताल में पीडि़ता का मेडिकल कराया है। जबकि 164 में बयान शनिवार को दर्ज कराए जा सकते हैं। पीडि़ता ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। उक्त मकान पर दबिश देकर जांच की तो आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इससे सेक्स रैकेट चलाने की भी आशंका जताई जा रही है। अभी फरार महिला व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Published on:
08 Jun 2018 11:33 pm