भरतपुर

मामूली विवाद में गला दबाकर पत्नी की हत्या, लाश के पास बैठे ग्लानि हुई तो पहुंच गया थाने

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 01, 2018
drunk husband strangles wife to death and surrenders in Bharatpur
drunk husband strangles wife to death and surrenders in Bharatpur

जयपुर/ भरतपुर। भरतपुर में एक शराबी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव के पास ही कुछ देर बैठा रहा और उसके बाद थाने जाकर पुसिकर्मियों को हत्या की जानकारी दी। एक बार तो पुलिस चौंक गई, लेकिन बाद में उसे जीप में बैठाकर पुलिस टीम उसके घर पहुंची और वहां से पत्नी का शव बरामद किया। मामले की जांच कैथवाड़ा थाना पुलिस कर रही है।


पुलिस ने बताया कि अभयपुर गांव में रहन में रहने वाला सुंदर शराब पीने का आदी था। इसी बात पर उसका अक्सर पत्नी सपना से विवाद होता था। बीती रात भी दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान सुंदर शराब के नशे में था। उसने पहले तो सपना को पीटा और उसके बाद उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मौके से संघर्ष के सबूत भी मिले हैं। पुलिस ने शव बरामद कर उसे अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और सुंदर एवं सपना के परिजनों को इसकी जानकारी दी।


जातरुओं को ट्रक ने कुचला
जैसलमेर में स्थित रामदेवरा धाम से महज एक किलोमीटर दूरी पर आज सवेरे बाइक सवार जातरुओं को एक ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही एक जातरु की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जांच रामदेवरा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि जातरु कुछ देर बाद ही रामदेवरा धाम पहुंचने वाले थे। रामदेवरा—पोकरण नेशनल हाइवे पर रामदेवरा धाम से सिर्फ एक किलोमीटर दूरी पर ही ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर पहचान करने की कोशिश कर रही है। जो दो लोग घायल हैं, वे भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने बताया कि ट्रक बाइक को कुलचने के बाद भी नहीं रुका। ट्रक से कुचलकर मृतक के शरीर के हिस्से करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गए।

Published on:
01 Sept 2018 12:02 pm