28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदमाशों के हौसले बुलंद: ट्रक को रुकवा कर लूट का किया प्रयास, थाने में सूचना दी तो सोते रहे पुलिस अधिकारी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
लूट का किया प्रयास

बदमाशों के हौसले बुलंद: ट्रक को रुकवा कर लूट का किया प्रयास, थाने में सूचना दी तो सोते रहे पुलिस अधिकारी

भरतपुर।

रूपवास थाने से 50 मीटर दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक रोककर ट्रक चालक व खलासी से लूट की कोशिश की। वारदात के दौरान अचानक सामने आई एक गाड़ी की लाइट देख कर और चालक व खलासी के शोर मचाने पर बदमाश अपनी बाइक छोड़ कर भाग गए। पीड़ितों ने जब पुलिस थाने में सूचना दी तो पुलिस वाले सोते रहे, सन्तरी के जगाने पर भी अधिकारी नहीं जागे। वारदात के 1 घण्टे बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई। ट्रक में रिफाइंड तेल भरा हुआ था, यह ट्रक ग्वालियर जा रहा था।

बदमाश बैग भी छोड़ गए
काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक बाइक के साथ अज्ञात बदमाश बैग भी छोड़ गए। बैग में नम्बर प्लेट मिली है। पुलिस ने की नाकेबंदी की लेकिन आरोपितों का सुराग नहीं लगा।

पढ़ें अन्य खबर..


फौजियों ने की सीबीआई से जांच कराने की मांग


भरतपुर। पूर्व फौजी की हवालात में मौत के मामले में सेवानिवृत्त फौजियों का दल रेंज आईजी मालिनी अग्रवाल से मिला और सीबीआई जांच की मांग की। सेवानिवृत्त फौजियों ने आईजी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए एक अलग से आईपीएस अफसर को नियुक्त करने की मांग भी की है। जिस पर आई जी अग्रवाल ने फौजियों को भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले में जयपुर हैड ऑफिस से बात कर जल्दी निर्णय लेंगे ।

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि एक फौजी के साथ पुलिसकर्मियों ने हवालात में मारपीट की है जिससे उसकी मौत हो गई , आरोप है कि पुलिसकर्मी पूर्व फौजी की मौत को खुदकुशी बता रहे हैं । वार्ता के दौरान एक बार तनातनी का माहौल भी हो गया जिस पर आईजी अग्रवाल ने समझा कर शांत किया। आईजी अग्रवाल ने कहा कि मामले से जयपुर हेड क्वार्टर को अवगत करा दिया जाएगा और आप सभी स्टेट एफएसएल टीम पर भरोसा रखें वह निष्पक्ष जांच करेगी ।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग