28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharatpur : लोहे के गेट में अचानक आया करंट, इकलौते बेटे की हुई दर्दनाक मौत, परिवार को मिला जिंदगीभर का गम

Bharatpur : भरतपुर के छौकरवाड़ा में दर्दनाक हादसा हुआ। बारिश के बाद लोहे के गेट में करंट आने से 19 वर्षीय युवक कृष्णदेव की मौत हो गई। हाल ही में उसने कक्षा 12वीं पास की थी। पूरे गांव में मातम छा गया।
2 min read
Google source verification
Bharatpur Chaukarwada iron gate Current only son Krishnadev Death family mourning

Bharatpur : मृतक युवक कृष्णदेव, माता-पिता का इकलौता बेटा था। फोटो पत्रिका

Bharatpur : भरतपुर में मौसम की पहली फुहारे एक परिवार के लिए जिंदगीभर का गम दे गई। थाना इलाके के बाछरैन गांव में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां बारिश के बाद घर के लोहे के मुख्य गेट में करंट आने से 19 वर्षीय युवक कृष्णदेव की मौत हो गई। कृष्णदेव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की थी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाने के एएसआई भूरी सिंह ने बताया बाछरैन गांव और आसपास के इलाके में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इसी दौरान घर में चल रहे कूलर से हुए शॉर्ट सर्किट (अर्थ) के कारण लोहे के गेट में करंट फैल गया। जैसे ही कृष्णदेव किसी काम से गेट के पास गया और उसने गेट को छुआ, उसे जोरदार करंट लगा। युवक की चीख सुनकर घर के लोग बदहवास हालत में बाहर दौड़े। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौते भाई की मौत से बहनें बेसुध

मृतक कृष्णदेव के पिता भगवान सिंह पेशे से टेलर है और सिलाई का काम कर घर चलाते हैं। परिवार में कृष्णदेव के अलावा उसकी दो छोटी बहनें हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। हाल ही में 12वीं पास करने के बाद कृष्णदेव आगे की पढ़ाई और परिवार को सहारा देने के सपने देख रहा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। शनिवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कूलर से आए अर्थ की वजह से लोहे के गेट में आया था करंट

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, कूलर से आए अर्थ की वजह से ही लोहे के गेट में करंट आया था। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों का इस मामले में कहना है कि विभाग की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार ही तारों में छेड़छाड़ का कार्य करें अन्यथा दुर्घटना संभव है।

हमले के आरोपी अब भी फरार

एक अन्य खबर के अनुसार भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबीता शर्मा के बेटे देवांश शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सेवर थाना प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे है। गौरतलब है कि जवाहर नगर निवासी देवांश शर्मा देर रात पानी सप्लाई की नगदी लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में 3-4 बदमाशों ने पहले उन पर पथराव कर स्कूटी से गिरा दिया। इसके बाद चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग