भरतपुर

नए प्रेमी से बने संबंध, षड्यंत्र रच कर दी पुराने की हत्या

रुदावल थाना क्षेत्र के गांव वरौदा में पांच दिन पहले खेत पर पानी देने गए किसान का शव यहां लहुलुहान हालत और पेड़ से बंधे मिलने की वारदात का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया।

2 min read
Nov 24, 2021
Farmer murder case bharatpur police solve

भरतपुर। रुदावल थाना क्षेत्र के गांव वरौदा में पांच दिन पहले खेत पर पानी देने गए किसान का शव यहां लहुलुहान हालत और पेड़ से बंधे मिलने की वारदात का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। प्रकरण प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला। पुलिस ने मामले में मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के मृतक के साथ संबंध थे, लेकिन बाद में उसके संपर्क में एक युवक आ गया। इसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व अधेड़ प्रेमी की हत्या कर दी।

एसपी देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि 18 नवम्बर की शाम खेत पर पानी देने के लिए अपने इंजन पर गया मलखान सिंह पुत्र घीसा गुर्जर निवासी वरौदा का शव खून से सना कच्चे रास्ते में पड़ा मिला था। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देकर शव को पेड़ से बांधकर भाग गए। इस सनसनीखेज वारदात को लेकर पुलिस ने घटना स्थल का देर रात और दूसरे दिन थाना प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बारीकी से जायजा लिया। जांच के दौरान मामले में पुलिस को मृतक के गांव बाबरी में किसी महिला से संबंध होने की जानकारी हुई। इस पर पुलिस ने जांच केन्द्रित की।

पुलिस ने गांव बाबरी निवासी महिला पूजा गुर्जर (30) पत्नी मुखराम से सख्त पूछताछ की। मालूम हुआ कि मृतक मलखान सिंह दूध बेचने का काम करता था और कई सालों से उसके घर पर दूध लेने आता था। मृतक के उसके परिवार के साथ अच्छे सम्बंध होने पर गत दो साल पहले आरोपी महिला पूजा एवं मलखान के अवैध रिश्ते बन गए। इस बीच करीब तीन माह पहले पूजा की पहचान गांव के एक युवक से हो गई और दोनों के बीच अवैध रिश्ते बन गए।

महिला पूजा एवं उसके नए प्रेमी ने पुराने प्रेमी मलखान सिंह से अवैध संबंध को खत्म करने के लिए मलखान सिंह को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। इस पर आरोपी महिला ने मौका देखते हुए मलखान सिंह को जंगल में बुलाकर अपने नए प्रेमी के साथ कच्चे रास्ते में निर्मम तरीके से हत्या कर दी और शव को पापरी के पेड़ से बांधकर भाग गए। पुलिस ने हत्या आरोपी महिला पूजा को गिरफ्तार किया है। जबकि वारदात में शामिल उसके प्रेमी की तलाश जारी है।

Published on:
24 Nov 2021 09:15 pm