भरतपुर

Gold-Silver Rates : ‘सोने-चांदी के भावों में अप्रत्याशित कमी’, भरतपुर में खरीदारों की लगी भीड़, सर्राफा कारोबारी की बल्ले-बल्ले

Gold-Silver Rates : अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते सोने और चांदी के भावों में अप्रत्याशित कमी आई है। चांदी अब घटकर करीब एक लाख पचासी हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। वहीं 24 कैरेट सोना भी करीब एक लाख चालीस हजार रुपए पर आ गया है।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 10:13 PM IST
gold silver rate unexpected reduce bharatpur buyers bullion traders happy
Bharatpur : सोने-चांदी सस्ता, दुकान पर खरीदारों की लगी भीड़। फोटो पत्रिका

Gold-Silver Rates : भरतपुर. प्रकाश पर्व दीपावली और समृद्धि के प्रतीक धनतेरस से ठीक पहले भरतपुर का सर्राफा बाजार खुशियों की चमक से जगमगा उठा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुए बदलावों और कीमती धातुओं के दामों में आई गिरावट के कारण इस बार त्योहार की खरीदारी में दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है। दामों में मिली बड़ी राहत के बाद सर्राफा दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की चहल-पहल देखी जा रही है, जो देर रात तक रौनक में बदली रहती है। बाजार में पिछले कुछ माह की तुलना में आए बड़े बदलाव ने आमजन के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है।

भरतपुर में सर्राफा कारोबारी राजकुमार गोयल के अनुसार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते सोने और चांदी के भावों में अप्रत्याशित कमी आई है। तीन माह पहले चार लाख रुपए के स्तर तक पहुंची चांदी अब घटकर करीब एक लाख पचासी हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इसी तरह चौबीस कैरेट सोना भी एक लाख नब्बे हजार रुपए से गिरकर करीब एक लाख चालीस हजार रुपए तथा 22 कैरेट सोना एक लाख पचहत्तर हजार रुपए से घटकर एक लाख इकतीस हजार रुपए के आस-पास पहुंच गया है।

गिरावट को बेहतरीन अवसर के रूप में देख रहे हैं ग्राहक

दामों में आई इस अचानक गिरावट को ग्राहक एक बेहतरीन अवसर के रूप में देख रहे है और धनतेरस से पहले ही अपनी पसंद के आभूषणों की बुकिंग कराने में जुटे हैं। त्योहारी माहौल के चलते बाजार में खासतौर पर पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की मांग तेजी से बढ़ी है। महिलाएं और युवा वर्ग हल्के वजन के आकर्षक आभूषण, कंगन और अंगूठियां खूब पसंद कर रहे हैं, जबकि चांदी के बर्तन, पायल और बिछिया की बिक्री भी गति पकड़ चुकी है।

सोने और चांदी के सिक्के की अग्रिम खरीदारी को लेकर उत्साह

साथ ही धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर पूजा-अर्चना के लिए सोने और चांदी के सिक्के की अग्रिम खरीदारी को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है।

शुभ मानी जाती है खरीदारी

दीपावली पर कीमती धातुओं की खरीदारी को अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में दामों में गिरावट ने त्योहार के आनंद को कई गुना बढ़ा दिया है। सर्राफा व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में ग्राहकों की यह भीड़ और अधिक बहने वाली है। दीपोत्सव से पहले व्यापार में लौटी इस बहार और ग्राहकों की खुशी ने पूरे सर्राफा बाजार को दीवाली से पहले ही रोशन कर दिया है।

Updated on:
2 Nov 2026, 10:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Road Accident: बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत, खुशियों के बीच घर में पसरा मातम

भरतपुर के पूर्व विधायक की बेटी का 2 राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम! पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सबूतों के साथ की कार्रवाई की मांग

Bharatpur : परिवहन विभाग की पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

भरतपुर: करवा चौथ से पहले दुनिया छोड़ गई आरती, 4 साल पहले हुई थी शादी, मां की मौत से सदमे में 2 साल का बेटा

Rajasthan Politics:’कुछ बाहरी लोग जिला प्रमुख बनने का ख्वाब देख रहे’, विश्वेंद्र सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज