
फोटो
एमेच्योर नेट बाल क्रिकेट फेडरेशन इंडिया की एजीएम बैठक
धौलपुर. जयपुर में डीएलबी के गेस्ट हाउस में एमेच्योर नेट बाल क्रिकेट फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष वेद प्रकाश सोलंकी की अध्यक्षता में वार्षिक एजीएम बैठक आयोजित हुई। जिसमें देश भर के 17 राज्यों के सचिवों ने हिस्सा लिया। फेडरेशन के कोषाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि उक्त एजीएम में राजस्थान में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय नेट बाल क्रिकेट पर चर्चा हुई। आगामी कुछ दिनों में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय नेट बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के बारे मे अध्यक्ष सोलंकी ने पीसी में बताया कि जल्द ही प्रतियोगिता की तिथि घोषित की जाएगी। बैठक में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के अलावा अक्टूबर माह में इंदौर मध्यप्रदेश में आयोजित अन्दर 19 प्रतियोगिता एवं दिसंबर में पटना बिहार में आयोजित फेडरेशन कप एवं फरवरी में भुवनेश्वर में आयोजित ऑल इंडिया टूर्नामेंट का कलेंडर जारी करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में मौजूद सभी राज्य सचिवों ने अध्यक्ष सोलंकी समेत अन्य का सम्मान किया।
इस अवसर फेडरेशन के जनरल सेेक्रेटरी बृज किशोर दास उड़ीसा, कोषाध्यक्ष विजय शर्मा राजस्थान, उपाध्यक्ष अरशद कामिल बंगाल, सिराज अंसारी मध्य प्रदेश, लकी वैष्णव मध्य भारत, संजय शर्मा बिहार, शंकर दिल्ली, सतवीर धनकर हरियाणा, प्रमोद ठाकुर, छत्तीसगढ़ के राजू तमिलनाडु, शैलेन्द्र साहनी चंडीगढ़, राहुल सिंह रांची, सौरभ गुजरात आदि मौजूद रहे।