भरतपुर

Bharatpur: ‘लॉरेंस गैंग का शूटर हूं, 20 लाख का इंतजाम करो’, भरतपुर के ज्वैलर के पास आया धमकी भरा फोन

Lawrence Gang: शूटर ने मैसेज में लिखा कि तुम गलतफहमी में मत रहना। हम तुम्हारे परिवार के बारे में जानते हैं। हमारे आदमी तुम्हारे आसपास लगे हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2025, 8:28 PM IST
Lawrence Gang Threat
पीड़ित व्यापारी- फोटो पत्रिका

राजस्थान के भरतपुर शहर के सर्राफा व्यापारी को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी देने का मामला सामने आया है। इसमें दो दिन के अंदर 20 लाख रुपए की डिमांड की गई है। पहले आरोपी ने कॉल किया फिर उसके बाद मैसेज किया। इस संबंध में पीड़ित ने अटलबंध थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मामला दर्ज

सुरक्षा की दृष्टि से दुकान पर एक सुरक्षा गार्ड भी तैनात कर दिया है। पुलिस के अनुसार दर्ज कराई रिपोर्ट में सर्राफा व्यापारी राजकुमार तिलकधारी ने बताया कि उनके बेटे शेखर तिलकधारी को 21 जून की शाम करीब 5.28 बजे मोबाइल पर एक कॉल आया। इसमें कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का शूटर बताते हुए दो दिन में 20 लाख रुपए देने की मांग की।

मैसेज पर दी धमकी

इसके बाद कॉल काट दी गई। यही नहीं उसी शाम 6.49 बजे शेखर के मोबाइल पर एक धमकी भरा मैसेज आया। इसमें दो दिन में 20 लाख रुपए देने की मांग की गई। ऐसा ही एक और धमकी भरा संदेश रात 9.50 बजे भेजा गया। इसमें लिखा था कि तुम गलतफहमी में मत रहना। हम तुम्हारे परिवार के बारे में जानते हैं। हमारे आदमी तुम्हारे आसपास लगे हुए हैं।

इसके बाद सुबह राजकुमार ने कंट्रोल रूम में फोन किया। इसके बाद सभी ज्वैलर्स व्यापारियों को बताया गया। 22 जून दोपहर को अटलबंध थाने में मामला दर्ज कर दिया है और मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

यह वीडियो भी देखें

सुरक्षा गार्ड तैनात, जल्द करेंगे गिरफ्तार

थाना अटल बंद में सूचना मिली है कि सर्राफा बाजार स्थित दुकान मालिक शेखर गोयल को लॉरेंस गैंग के नाम से 20 लाख की फिरौती मांगी है। व्यापारी ने मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सुरक्षा के लिहाज से एक सुरक्षा गार्ड भी दुकान पर तैनात कर दिया है।
पंकज यादव, सीओ

Updated on:
22 Jun 2025, 8:28 PM IST
Published on: