भरतपुर

नाबालिग का अपहरण कर 31 घंटे तक अलग-अलग जगह बलात्कार

जिले में चौदह वर्षीय नाबालिग बालिका का अपहरण कर तीन लोगों ने उसे डरा-धमका कर 31 घन्टे अपने साथ रखा और इस दौरान कई बार उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

less than 1 minute read
Mar 22, 2021

भरतपुर। जिले में चौदह वर्षीय नाबालिग बालिका का अपहरण कर तीन लोगों ने उसे डरा-धमका कर 31 घन्टे अपने साथ रखा और इस दौरान कई बार उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। बाद में एक जने ने अपने भाई को वहां फोन कर बुलाया और नाबालिग को उसके घर छोडऩे की कह तीनों भाग गए।

चौथा आरोपी नाबालिग को गांव में छोड़कर भाग निकला। पीडि़ता के पिता ने शनिवार की रात्रि में दो नामजद व दो अन्य के खिलाफ अपहरण कर ले जाने व सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता का रविवार को मेडिकल मुआयना कराया है। उधर, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बालिका बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे पोखर पर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि पहले से मौजूद तीन लोगों ने उसकी पुत्री को पकड़ लिया और उसका मुंह बांधकर उठाकर करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में ले गए। यहां खेत में तीनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। बुधवार व गुरुवार की रात्रि तक उसे अपने साथ रखा और इस दौरान कई बार उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

शुक्रवार की अलसुबह एक आरोपी ने अपने भाई को फोन कर वहां बुलाया और उसकी पुत्री को उसके घर छोडऩे की कहकर तीनों उसके हवाले कर वहां से भाग गए। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके जाने के बाद उसने भी डरा-धमका कर उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया और कुछ देर बाद उसकी पुत्री को वह छोड़ कर भाग गया। पीडि़ता ने घर पहुंच कर पूरी घटना परिजनों को बताई। जिस पर पीडि़ता के पिता ने दो नामजद व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Published on:
22 Mar 2021 03:52 pm
Also Read
View All