भरतपुर

डेढ़ घंटे रुकी रही जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, कारण बना एक उल्लू

बात सुनकर आपको आश्चर्य जरुर होगा लेकिन ये सच है कि एक उल्लू के कारण ट्रेन डेढ़ घंटे तक रूकी रही। दरअसल हुआ कुछ यूं कि बुधवार को जयपुर से भरतपुर जा रही जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (12308) ट्रेन ( Jodhpur-Howrah Express train ) से उल्लू ( Owl ) टकरा गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2019, 2:02 AM IST
train owl
डेढ़ घंटे रुकी रही जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, कारण बना एक उल्लू

नदबई (भरतपुर)
बात सुनकर आपको आश्चर्य जरुर होगा लेकिन ये सच है कि एक उल्लू के कारण ट्रेन डेढ़ घंटे तक रूकी रही। दरअसल हुआ कुछ यूं कि बुधवार को जयपुर से भरतपुर जा रही जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (12308) ट्रेन ( Jodhpur-Howrah Expresstrain ) से उल्लू ( Owl ) टकरा गया। जिसके बाद हुए पावर फेल्योर के चलते ट्रेन को डेढ़ घंटे तक खेड़ली स्टेशन पर रोकना पड़ा।

इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

हावड़ा एक्सप्रेस बुधवार तड़के जयपुर से भरतपुर की ओर जा रही थी। खेड़ली स्टेशन से पहले अचानक एक उल्लू टकराने से इंजन का लुकिंग ग्लास टूट गया और उल्लू इंजन में जा फंसा जिससे वह बंद हो गया।

उल्लू को बाहर निकाला और इंजन को स्टार्ट किया

इस मामले में चालक ने ट्रेन को खेड़ली स्टेशन पर रोका और कंट्रोल को सूचना दी। सूचना पर रेलकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर इंजन में फंसे उल्लू को बाहर निकाला और इंजन को स्टार्ट किया। इसके बाद ट्रेन को सुबह करीब 5.58 मिनट पर भरतपुर रवाना किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on: