
नागौर.
शहर के हनुमान बाग कॉलोनी में मंगलवार शाम एक विवाहित युवक ने किराए के मकान में फांसी का फंदा लगाकर ( husband suicide ) जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली थानाधिकारी मुकुट बिहारी मीणा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतक का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार झटेरा निवासी कुशाल सिंह पत्नी व बच्चे के साथ सोमवार को हनुमान बाग कॉलोनी स्थित एक अधिवक्ता के घर में किराए रहने के लिए आया था। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि मंगलवार को दिन में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद कुशालसिंह की पत्नी बच्चे को लेकर कहीं चली गई। उधर, पीछे किराए के मकान में अकेले कुशालसिंह ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या ( hanging suicide )
कर ली। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि युवक के आत्महत्या की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तथा शव को नीचे उतारकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
मौके से जुटाए साक्ष्य
आत्महत्या की घटना के बाद कोतवाली पुलिस ( nagaur news ) ने किराए के मकान से साक्ष्य जुटाए। इस दौरान थानाधिकारी मीणा ने मकान तलाशी लेकर आत्महत्या के कारण जानने का प्रयास भी किया। युवक के आत्महत्या की सूचना मिलने पर मौके पर कॉलोनी के काफी लोग एकत्र हो गए।
हलचल नहीं हुई तो हुआ शक
मकान मालिक एडवोकेट भंवरलाल गोदारा ने बताया कि मकान किराए लेने के लिए युवक की पत्नी आई थी। उन्होंने युवक को देखा भी नहीं था। मंगलवार शाम को कोर्ट से आने के बाद वे आराम कर रहे थे और उनकी पत्नी किराएदार से मिलने गई तो दरवाजे के पास कूलर लगाया हुआ था। जोर लगाकर दरवाजा खोला तो युवक अंदर फंदे से लटक रहा था। इस पर पत्नी ने उन्हें बताया तो उन्होंने हाथों-हाथ नागौर वृत्ताधिकारी सुभाषचंद्र को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर वृत्ताधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
24 Jul 2019, 1:45 AM IST
Published on:
24 Jul 2019, 12:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.