भरतपुर

ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, टायरों के बीच फंसने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक सड़क हादसे में भाई और बहन की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोग कहने लगे हे भगवान ऐसा किसी के साथ ना हो।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jan 2023, 3:54 PM IST
bhusawar_accident.jpg

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में एक सड़क हादसे में भाई और बहन की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोग कहने लगे हे भगवान ऐसा किसी के साथ ना हो। हादसा भरतपुर जिले के भुसावर-हिंडौन सड़क मार्ग पर गांव कारवान के पास हुआ। बजरी से भरे ट्रेलर ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया और घसीटते हुए करीब 20 मीटर तक ले गया।

मौके पर ही मौत:
हादसे में दोनों मृतक ट्रेलर के टायरों के बीच फंस गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद भुसावर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। ग्रामीणों के अनुसार दोनों मृतक मैनपुरा ग्राम पंचायत की खेरली ब्राह्मण के बताए जा रहे है। दोनों की पहचान 18 वर्षीय अजय और 20 वर्षीय कोमल के रूप में हुई है।

भुसावर आ रहे थे दोनों:
मृतक रिश्ते में भाई बहन है जो किसी कार्य से भुसावर आ रहे थे। अजय शादीशुदा था जबकि कोमल की सगाई हो चुकी थी। भुसावर थाना के एसआई चंद्रमोहन ने बताया कि गांव कारवान पर सड़क दुर्घटना होने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रेलर और बाइक को जप्त कर थाना पहुंचा दिया है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Published on: