8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार की चपेट से बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 22 फरवरी को होनी थी शादी

तेज रफ्तार कार ने बाइक के टक्क्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। जिसकी फरवरी में शादी होनी थी और वह माता-पिता के इकलोता था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिवाड़ी

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 20 Jan 2023, 4:13 PM IST

accident_death.jpg

धारूहेडा़@पत्रिका। शाहजहांपुर-रेवाड़ी मार्ग पर गांव भाड़ावास के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक के टक्क्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। जिसकी फरवरी में शादी होनी थी और वह माता-पिता के इकलोता था। इस हादसे से घर में शादी से पहले मातम छा गया।

पुलिस के अनुसार गांव भाड़ावास निवासी 26 वर्षीय तनुज जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीसी रेट वाटर सप्लाई पर कार्यरत था। वह बाइक पर अपने घर लौट रहा था। गांव भाड़ावास के निकट एक कार ने उसकी बाइक के टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसे रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां मकानों में आ रहीं दरारें, भयभीत लोग खाली कर रहे घर

तनुज परिवार में इकलौता था। 22 फरवरी को उसकी शादी होना तय थी। परिजन उसकी शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे और घर में खुशी का माहौल था। अचानक हुए हादसे के बाद घर में मातम छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें : चालक को झपकी आने से पलटी कार, 2 लोगों की मौत, खाटूश्यामजी आ रहे थे