8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां मकानों में आ रहीं दरारें, भयभीत लोग खाली कर रहे घर

उत्तराखंड के जोशीमठ में मकानों में दरारों का मामला सुर्खियों में है। ऐसा ही मामला उपखंड के डिग्गी धाम में आया है। मकानों में दरारें आने से लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 20 Jan 2023, 2:31 PM IST

darar.jpg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/मालपुरा (टोंक)। उत्तराखंड के जोशीमठ में मकानों में दरारों का मामला सुर्खियों में है। ऐसा ही मामला उपखंड के डिग्गी धाम में आया है। मकानों में दरारें आने से लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है। मकानों में बढ़ती दरारों से चिंतित होकर परिवारजन ने मकानों को खाली करना शुरू कर दिया है।

हालांकि दो दिन पहले लोगों ने उपखण्ड प्रशासन को गुहार लगाई थी, लेकिन अब तक प्रशासन कारणों को नहीं ढूंढ पाया है। इस पर गुरुवार को परिवारजन ने मकानों को खाली करना शुरू कर दिया। परिवारजन का कहना है कि प्रशासन को तुरंत इस समस्या का समाधान करना चाहिए। गौरतलब है कि 2 माह पूर्व भी डिग्गी में कल्याण मंदिर के पास क्षेत्र में मकानों में पेयजल पाइपलाइन के रिसाव हो जाने से दरारें आ गई थीं।

यह भी पढ़ें : CM गहलोत बोले- कोविड के बाद एक और कोरोना आ गया हमारी पार्टी में, देखें वायरल वीडियो

मिट्टी जांच पर विचार:
दरार आने से भयभीत लोगों ने पिछले दिनों एसडीएम को ज्ञापन दिया था। इसके बाद एसडीएम के साथ जलदाय, सार्वजनिक निर्माण विभाग व पंचायत समिति के अधिकारियों ने मुआयना किया। अधिकारियों ने यहां की मिट्टी की टेस्टिंग कराने का निर्णय किया है।