बाद में मुख्यमंत्री ने बात को संभालते हुए कहा कि पिछला समय बहुत खराब निकला। कभी राज्य सभा चुनाव तो कभी उपचुनाव आ गए। राज्य सभा चुनावों में भी वोट कहीं पड़ रहे थे, हम कहीं ओर थे। इन सबके बावजूद आपके सहयोग, आशीर्वाद और दुआओं से सारी बाते ढकी रह गई। हम बेहरतरीन योजनाएं लेकर आए। हमारी योजनाएं अच्छी नहीं होती तो आज हम जिस माहौल में बात कर रहे हैं वह नहीं हो पाती। बैठक के दौरान सीएम, पुराने चार सालों को याद करते हुए थोड़े भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बुरा वक्त निकल गया। मिलना-जुलना बंद हो गया। पहले कोविड से वक्त नहीं मिला। फिर खुद को तीन बार कोरोना हो गया। फिर पोस्ट कोविड हो गया। हार्ट में स्टेंट लगवाना पड़ गया।