ये हैं अजमेर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल
राज्य के ऐतिहासिक नगर अजमेर में कई पर्यटक स्थल है, जहां हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में मन्नत का धागा बांधने दूर-दूर से लोग आते हैं। इसके अलावा पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर भी काफी प्रसिद्ध हैं। यहां पर्यटकों को पहले से ही आनासागर झील की खूबसूरती काफी पसंद आती है, झील में क्रूज आने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। अजमेर का सबसे पुराना स्मारक अढ़ाई दिन का झोपड़ा भी अजमेर के प्रमुख स्थलों में से एक है। अजमेर जैन मंदिर के नाम से प्रसिद्ध सोनीजी की नसिया, नारेली जैन मन्दिर, पृथ्वीराज चौहान स्मारक, महाराणा प्रताप स्मारक और बुलंद दरवाजा भी काफी प्रसिद्ध है।