इधर, चुनावी साल होने के चलते योजना ठंडे बस्ते जाती नजर आ रही है। जिले में प्रोजेक्ट के तहत करीब 3.58 लाख महिलाओं को तथा प्रदेशभर में करीब 1.30 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त में स्मार्ट फोन देने का सरकार ने वादा किया था, लेकिन अनुबंधित कंपनियों को समय पर कार्यादेश आदि नहीं मिलने से काम आगे नहीं बढ़ सका है। ऐसे में सरकार की ये योजना रफ्तार नहीं पकड़ पाई।