इसके अलावा जब भी आप मैसेंजर पर ईमेल चेक कर रहे हैं तो चैट कर रहे हैं, किसी अनजान व्यक्ति की ओर से भेजे गए संदेश में आए लिंक पर क्लिक करते समय सावधानी बरतें। सोशल मीडिया पर कभी भी अपनी कोई भी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से शेयर नहीं करें और साथ ही अपने डिवाइस को कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करें। मेल एड्रेस के पासवर्ड कभी भी अपने मोबाइल नंबर, अपना नाम, अपना जन्म दिनांक नहीं रखें। पासवर्ड हमेशा मजबूत रखें। पासवर्ड में स्पेशल करेक्टर, नंबर व अल्फाबेट रखें।