8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालक को झपकी आने से पलटी कार, 2 लोगों की मौत, MP से खाटूश्यामजी आ रहे थे, मची चीख पुकार

Rajasthan Road Accident: मनोहरपुर दौसा हाइवे पर भावनी गांव के पास चालक को नींद की झपकी आने से एक कार हाइवे की रेलिंग से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर हाइवे के पास बनी करीब 15 फीट गहरी खाई में जा पलटी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 19 Jan 2023, 11:50 AM IST

rajasthan_road_accidet.jpg

Rajasthan Road Accident: दौसा-मनोहरपुर हाइवे पर भावनी गांव के समीप बुधवार सुबह चालक को नींद की झपकी आने से एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे लगी रेलिंग से टकराते हुए हाइवे किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक जने की मौत के पर मौत हो गई। वहीं हादसे में गम्भीर घायल एक अन्य ने बुधवार देर शाम एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

आंधी थाना प्रभारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि मनोहरपुर दौसा हाइवे पर भावनी गांव के पास बुधवार सुबह चालक को नींद की झपकी आने से एक कार हाइवे की रेलिंग से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर हाइवे के पास बनी करीब 15 फीट गहरी खाई में जा पलटी। हादसे में कार सवार जयप्रकाश चौरसिया (38) पुत्र जमुना प्रसाद चौरसिया निवासी गढ़ी मलेरा जिला छतरपुर एमपी की मौके पर मौत हो गई। वहीं गम्भीर घायल हुए आशीष चौरसिया (17) पुत्र अलखराम चौरसिया निवासी गढ़ी मलेरा जिला छतरपुर एमपी ने जयपुर एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

इसके अलावा कार सवार राहलु चौरसिया (27), खुशबु चौरसिया (25), हरबाई चौरसिया, सादना चौरसिया (27), शांति चौरसिया (60) निवासी राठ जिला हमीरपुर, अनिल चौरसिया (26), हिमांशी (18), भागवती (55) के अलावा निशांत (03) व प्रियांस चौरसिया (डेढ साल) घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे हाइवे चेतक व आंधी थाना पुलिसकर्मियों सभी घायलों को एम्बुलेंस से एसएमएस अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। दुर्घटना के बाद हाइवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से आंधी थाने में खड़ा करवाया है।

यह भी पढ़ें : बाइक के सामने आया कुत्ता, पति की मौत, घर में कमाने वाला अकेला था

खाटूश्यामजी मंदिर जा रहे थे कार सवार:

जानकारी के अनुसार एमपी से मनोहरपुर-दौसा हाइवे होते हुए एमपी व यूपी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटूश्यामजी मंदिर जाते है। बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना के कार सवार एमपी छतरपुर से खाटूश्यामजी मंदिर जा रहे थे। हालांकि फिलहाल मंदिर सुधार कार्य के चलते खाटूयश्याम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद है।

यह भी पढ़ें : कम्पाउंडर ने पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, दर्दनाक मौत, पिता बोला- बेटे को जीने का हक नहीं

हाइवे पर खाटूश्यामजी मंदिर जाने वाले कई वाहन दुर्घटना का शिकार हो चुके है। हाइवे की रेलिंग से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खाते हुए हाइवे की खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार सवार लोगों की चीख पुकार करने लगे। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर आसपास के ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।