8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक के सामने आया कुत्ता, पति की मौत, घर में कमाने वाला अकेला था

जयपुर इंदौर राजमार्ग पर बिंदा टोल नाका के पास सोमवार रात बाइक के श्वान से टकराने पर एक जने की मृत्यु हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 18 Jan 2023, 12:10 PM IST

jhalawar_accident.jpg

झालरापाटन @ पत्रिका। जयपुर इंदौर राजमार्ग पर बिंदा टोल नाका के पास सोमवार रात बाइक के श्वान से टकराने पर एक जने की मृत्यु हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। जिसे झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मध्य प्रदेश के गांव लुहारिया निवासी 45 वर्षीय मनोहर लाल और उसकी पत्नी 40 वर्षीय सीमा बाई सोमवार रात झालरापाटन से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

बिंदा टोल नाका के पास बाइक के सामने अचानक श्वान आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। जिससे असंतुलित होकर दोनों गिर गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए रायपुर अस्पताल लेकर गई। जहां मनोहर की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : बीवी को पता चल गई थी पति कंपाउंडर की ये बात, इसलिए हथौड़ी मारकर बेरहमी से मार डाला

रात 8 बजे एंबुलेंस दोनों को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मनोहर को मृत घोषित कर दिया और सीमाबाई को मामूली चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें : ASP Divya Mittal ने उदयपुर में की सबसे ज्यादा नौकरी, यहीं पर बनाया आलीशान रिसोर्ट और फार्म हाउस

परिजनों ने बताया कि मनोहर 5 सदस्यों के परिवार में कमाने वाला अकेला था। उसके परिवार में उसकी पत्नी सीमा के अलावा 12 वर्षीय पुत्र विजय, 10 वर्षीय पुत्री अनुष्का और उसके बुजुर्ग माता-पिता भी है। मनोहर कारीगरी का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसका एक भाई और है जो अलग रहता है। हादसे से पूरे परिवार पर आर्थिक संकट छा गया। परिवार के पास कमाई का कोई दूसरा जरिया नहीं है।