भरतपुर

Bharatpur : डीग के सीकरी में पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा सहित कई नेता मौजूद, सौंपा ज्ञापन

Bharatpur : डीग के सीकरी क्षेत्र के गांव बूड़ली में पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा, जाहिदा खान, वाजिब अली समेत क्षेत्र के कई बड़े नेता मौजूद हैं।
3 min read
Rajasthan Deeg Sikri Protest against police Rajendra Gudha Many leaders present alert
Bharatpur : डीग के सीकरी में विरोध-प्रदर्शन रोकती हुई पुलिस। फोटो पत्रिका

Bharatpur : डीग जिले के सीकरी क्षेत्र के गांव बूड़ली में आज गुरुवार को पूर्व विधायक वाजिब अली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू किया। धरने में पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, जाहिदा खान समेत अन्य कई बड़े नेता शामिल रहे। प्रदर्शनकारी पुलिस द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद टूटे सामान को डीग जिला कलेक्टर कार्यालय ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। पैदल मार्च कर न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं पूरा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है और प्रदर्शनकारियों को जिला कलेक्टर कार्यालय जाने से रोक रहे हैं। पूर्व विधायक वाजिब अली ने बताया कि पुलिस द्वारा गत दिनों एक परिवार के घर मे तोड़फोड़ और लूट की।

Bharatpur : डीग के सीकरी में विरोध-प्रदर्शन। फोटो पत्रिका

वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थानीय स्तर पर कोई भी ज्ञापन स्वीकार किया जा सकता है। लेकिन प्रदर्शनकारियों को डीग जिला मुख्यालय नहीं जाने दिया जाएगा।

Bharatpur : प्रदर्शकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। फोटो पत्रिका

प्रदर्शकारियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा है और प्रदर्शन बंद कर दिया। इससे पूर्व एक बार तो पुलिस और प्रदर्शनकारी एक-दूसरे के सामने हो गए। लेकिन बाद जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस के आलाधिकारियों की समझाइश पर प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी।

Bharatpur : डीग के सीकरी में विरोध-प्रदर्शन। फोटो पत्रिका

पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर, प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त नाकाबंदी

डीग जिले के सीकरी क्षेत्र में बूड़ली प्रकरण को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हरियाणा सीमा को सील कर दिया गया है, जबकि अलवर की ओर से आने वाले तीन अन्य प्रमुख मार्गों पर भी अतिरिक्त नाकाबंदी की गई है।

डीग पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा जिला प्रशासन से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 4 डीएसपी और 150 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

जाने मामला क्या है?

राजस्थान के डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के गांव बूड़ली में अवैध हथियार रखने के आरोपी को 15-16 जून देर रात पकड़ने गई थी। आरोपी अवैध हथियार रखने के मामले में फरार चल रहा था।। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रात करीब 12 बजे बूड़ली गांव में दबिश दी। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी के घरवाले और गांव के लोग जमा हो गए। आरोपी को पकड़ने से पहले ही भीड़ ने एक साथ पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। हमले में सीकरी एसएचओ मुकेश चेची सहित 7 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिनमें से 5 पुलिस​कर्मियों की हालत गंभीर थी।

बुडली गांव का भट्टू अवैध हथियार का कारोबार करता है। गांव में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। पुलिस ने आरोपी भुट्टू से एक 12 बोर की बंदूक को जब्त की है। बताया जा रहा है​ कि इसके बाद गुस्साए पुलिस बल ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की। मामले में एसएचओ की ओर से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Updated on:
18 Jun 2026 01:31 pm
Published on:
18 Jun 2026 12:10 pm