भरतपुर

Rajasthan Highway : भरतपुर-अलवर फोरलेन सड़क का बहरोड़ तक करें विस्तार, इन शहरों को होगा फायदा

Rajasthan Highway : समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने सीएम भजनलाल को पत्र लिखा कर यह मांग की है कि भरतपुर-अलवर फोरलेन सड़क का बहरोड़ तक विस्तार करने से कई शहरों को बड़ा फायदा होगा।

2 min read
प्रतीकात्मक फोटो - AI

Rajasthan Highway : समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्रीय विकास, सुदृढ़ कनेक्टिविटी तथा पर्यटन एवं औद्योगिक प्रगति को नई दिशा देने के उद्देश्य से भरतपुर अलवर स्वीकृत फोरलेन सड़क परियोजना को बहरोड़ तक विस्तारित करने कि मांग कि है। इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

सीताराम गुप्ता की ओर से प्रेषित पत्र में कहा है कि भरतपुर से अलवर तक फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति राज्य सरकार का एक दूरदर्शी एवं सराहनीय कदम है। जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इस परियोजना को आगे बढ़ाते हुए अलवर से बहरोड़ तक विस्तारित किया जाना राज्यहित में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

ये भी पढ़ें

RBSE 10th Class Results : 69 साल में पहली बार… मार्च में 10वीं कक्षा का आएगा रिजल्ट! कापियां जांच कर बोर्ड ने बनाया नया रिकार्ड

पत्र में कहा है कि बहरोड तक सड़क के विस्तार से एक सशक्त एवं निर्बाध सड़क संपर्क स्थापित होगाए जो राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क, विशेष रूप से दिल्ली जयपुर कॉरिडोर से सीधे जुड़ाव सुनिश्चित करेगा। इससे न केवल आवागमन सुगम एवं तीव्र होगा, बल्कि माल परिवहन की दक्षता में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।

बहरोड़ तक सड़क विस्तार से भरतपुर की जनता को मिलेगी बड़ी राहत

गुप्ता ने पत्र में यह भी रेखांकित किया गया है कि बहरोड़ तक सड़क विस्तार से भरतपुर का सीधा संपर्क शेखावाटी क्षेत्र झुंझुनू, सीकर एवं चूरू से स्थापित होगा। इससे इन क्षेत्रों के बीच व्यापारिक, आर्थिक सामाजिक एव गतिविधियों में वृद्धि होगी और क्षेत्रीय समन्वय को मजबूती मिलेगी। औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के संदर्भ में भी यह विस्तार अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

समग्र प्रगति को बल मिलेगा

निदेशक सीताराम गुप्ता ने पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह परियोजना पूर्वी राजस्थान को उत्तरी एवं औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ते हुए संतुलित क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करेगी। इससे राज्य के विभिन्न हिस्सों के बीच विकास का अंतर कम होगा और समग्र प्रगति को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि यह महत्वपूर्ण परियोजना राज्य के विकास में मील का पत्थर सिद्ध हो सके।

अलवर भरतपुर फोरलेन की कहानी

अलवर से भरतपुर तक स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाया जा रहा है। राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (आरएसआरडीसी) ने 667.14 करोड़ की डीपीआर बनाई है, जो वित्तीय स्वीकृति के लिए सरकार को भेजी है। हालांकि बजट में यह राशि मंजूर नहीं हुई, लेकिन डीपीआर का अध्ययन चल रहा है। माना जा रहा है कि दो से तीन माह में इसे मंजूरी मिल जाएगी। यह मार्ग बनने के बाद भरतपुर का सफर महज डेढ़ घंटे में तय होगा।

अलवर से शीतल तक करीब 30 किमी मार्ग टूलेन है। इस सफर को पूरा करने में करीब 50 मिनट लग जाते हैं। इसे देखते हुए अलवर-भरतपुर के मध्य आ रहे इस मार्ग को भी फोरलेन बनाया जाएगा। अलवर-भरतपुर हाईवे के मध्य से ही नगर व डीग शहर के लिए बायपास निकाला जाएगा, जिससे भारी वाहन शहर से न गुजरकर इस मार्ग से आ-जा सकेंगे। जनता को जाम से लेकर अन्य समस्याओं से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें

Rail Passengers Big Relief : 1 अप्रेल से फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, मथुरा के लिए स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन शुरू

Published on:
24 Mar 2026 12:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर