भरतपुर

Bharatpur : मुकुल सैन की आरएएस में 499वीं रैंक, मामाओं ने किया खुशी का अनोखा प्रदर्शन

Bharatpur : भरतपुर के कस्बा वैर में भांजे मुकुल सैन के आरएएस परीक्षा में चयन होने पर मामाओं की ओर से खुशी का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला।
2 min read
RAS-2024 Result Bharatpur Vaira town Mukul Sain secured 499th rank mamas performed a unique display of happiness
भरतपुर के कस्बा वैर में जुलूस निकालते लोग। फोटो पत्रिका

Bharatpur : भरतपुर के कस्बा वैर में भांजे के आरएएस परीक्षा में चयन होने पर मामाओं की ओर से खुशी का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। कस्बा उच्चैन निवासी मुकुल सैन पुत्र पूरन चंद सैन ने आरएएस परीक्षा 2024 में 499वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को मुकुल सैन ने वैर स्थित बाबा मनोहर दास मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान सैन समाज सहित अनेक लोगों ने उनका साफा पहनाकर व माला पहनाकर स्वागत किया।

मुकुल के मामा डालचंद सैन और चेतन प्रकाश सैन ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जुलूस निकाला। यह जुलूस बाबा मनोहर दास मंदिर से शुरू होकर नारायणी माता मंदिर तक निकाला गया, जहां जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नाना राम सिंह सैन, मुकेश कुमार, विपती, ईश्वर, विनोद कुमार, हेमंत कुमार, तेज सिंह आदि मौजूद रहे।

परिवार और समाज के लोग इस सफलता पर बेहद गर्वित महसूस कर रहे हैं। मुकुल की मेहनत और लगन ने न सिर्फ परिवार को खुशियां दीं बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा प्रदान की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसी उपलब्धि युवा पीढ़ी को सरकारी नौकरी की ओर प्रोत्साहित करेगी।

RAS-2024 रिजल्ट : मेरिट लिस्ट में आए कुल 2391 अभ्यर्थी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS परीक्षा-2024 के रिजल्ट में कुल 2391 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त हुआ। RAS-2024 रिजल्ट में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। लास्ट परीक्षा में दिनेश विश्नोई ने 57वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल आरपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं।

RAS-2024 रिजल्ट में जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके पिता राजस्थान पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल की पोस्ट पर नौकरी करते हैं। वीरेंद्र चारण वर्तमान में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। वीरेंद्र चारण को मुख्य परीक्षा में 293 अंक, साक्षात्कार में 58 अंक प्राप्त हुए। इनका कुल फाइनल नम्बर 351 अंक हुआ। जिसके आधार पर वीरेंद्र चारण को RAS परीक्षा-2024 का रिजल्ट में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

8 अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी नहीं

इसके साथ ही राजस्थान लोक सेवा आयोग RAS-2024 में आठ अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी नहीं किया है। इसमें 5 अभ्यर्थियों के रिजल्ट सील्ड कवर में रखे गए हैं, जबकि 3 अभ्यर्थियों के रोक दिए गए हैं। इस संदर्भ में आयोग ने बताया कि कोर्ट में लंबित याचिका विचाराधीन होने के कारण 5 अभ्यर्थियों का परिणाम सील्ड कवर में रखा गया है।

Updated on:
21 Apr 2026 02:42 pm
Published on:
21 Apr 2026 02:42 pm