भरतपुर

Shooter Rohit Rathore: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के शूटर रोहित राठौड़ को लेकर बड़ी खबर, जानिए क्यों आया सुर्खियों में

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा रोहित राठौड़ जिसने राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की थी। वह अचानक सुर्खियों में आ गया है, जानिए क्यों-

less than 1 minute read
Aug 16, 2024

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के शूटर रोहित राठौड़ का इलाज शुरू कर दिया गया है। रोहित राठौड़ 9 अगस्त से जेल ट्रांसफर की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर था। तबियत खराब होने पर उसे 13 अगस्त को आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन, आरबीएम अस्पताल में भी रोहित राठौड़ ने इलाज लेने से मना कर दिया था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा रोहित राठौड़ जिसने राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की थी। वह पिछले कई महीनों से सेवर जेल में बंद था। रोहित राठौड़ ने जेल ट्रांसफर की मांग को लेकर 9 अगस्त को भूख हड़ताल शुरू की थी। जिसके बाद 13 अगस्त को उसकी अचानक सेहत खराब हुई और, सेवर जेल प्रशासन ने उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया। जिसके बाद रोहित राठौड़ ने इलाज लेने से भी मना कर दिया।

सेवर जेल सुप्रिडेंट परमजीत सिंह ने बताया कि, आज वह आरबीएम अस्पताल गए थे। जहां उन्होंने रोहित राठौड़ को समझाया जिसके बाद उसने इलाज लेना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे से उसका इलाज जारी है। अभी तक उसके 3 ग्लूकोज की बोतल लगाई जा चुकी हैं। वह जेल ट्रांसफर की मांग को लेकर 9 अगस्त से भूख हड़ताल पर था। 13 अगस्त को अचानक तबियत ख़राब होने के बाद उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया था।

जांच में रोहित राठौड़ के ब्लड शुगर लेबल कम आया था। मंगलवार को रोहित का शुगर लेवल 70 आया और बुधवार को उसका शुगर लेवल 62.9 आया। तबियत खराब होने पर भी वह इलाज लेने से लगातार कर रहा था। जिसके बाद उसे जेल वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। जेल वार्ड के बाहर और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Updated on:
16 Aug 2024 01:36 pm
Published on:
16 Aug 2024 01:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर