भरतपुर

किशोरी की ऐसी मांग सुन पिता ने किया इंकार, तो किशोरी ने उठाया ये खौफनाक कदम

जब सभी परिजन खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे तो किशोरी ने खौफनाक कदम उठाया...
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2018, 1:42 PM IST
crime

भरतपुर। आजकल के बच्चों को न जाने क्या हो गया है। किसी बात पर नाराज होकर कुछ भी गलत काम करने से जरा भी कतराते नहीं है। ऐसा ही एक खौफनाक मंजर भरतपुर जिले के जघीना गांव में देखने को मिला। जहां पिता ने बेटी की बात नहीं मानी तो उसने अपने आप को ही खत्म कर लिया। दरअसल स्कूटी नहीं दिलाने के कारण पिता से नाराज बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सभी परिजन खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे तो किशोरी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

चुन्नी को बनाया मौत का फंदा
शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जघीना गांव में एक किशोरी ने अपनी चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी का शव नीचे उतारा। आनन-फानन में पुलिस किशोरी के शव को लेकर आरबीएम अस्पताल पहुंची लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता की डांट से उठाया ऐसा कदम
दुखी परिजनों ने बताया कि मृतक किशोरी ने अपने पिता से स्कूटी दिलवाने की मांग की थी। स्कूटी की मांग सुनकर पिता ने किशोरी को डांट दिया था। पिता की डांट के बाद से किशोरी नाराज थी। ऐसे में जब परिजन खेत पर काम करने घर से चले गए तो किशोरी ने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Published on: