भरतपुर

अश्लील चैट व ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो जने पकड़े

खोह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जनों को अश्लील चैट और आन लाइन के जरिए लोगों से ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Mar 20, 2021
अश्लील चैट व ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो जने पकड़े

भरतपुर. खोह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जनों को अश्लील चैट और आन लाइन के जरिए लोगों से ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े आरोपी कई लोगों के साथ वारदात कर रुपए ऐंठ चुके हैं।

थाना प्रभारी हरीमन मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित तारीफ पुत्र रज्जी उर्फ रुजदार मेव निवासी गढ़ी मेवात थाना खोह एवं शाहरुफ पुत्र रज्जी उर्फ रुजदार मेव निवासी गढ़ी मेवात थाना खोह के निवासी है। थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि गांव गढ़ी मेवात से हिगोटा को जाने वाली सड़क पर मस्जिद के पास दो लड़के खड़े हैं। जिसके मोबाइल में अश्लील चैट से संबंधित लड़कियों के वीडियो व पार्टी को ब्लैकमेल करने की चैटिंग, पार्टियों से रुपए ऐंठने की चैटिंग एवं ओएलएक्स पर वाहन बेचने के विज्ञापन, वाहन की फोटो एआरसी सहित ठगी से संबंधित चैटिंग स्क्रीनशॉट आदि उपलब्ध हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर आरोपियों को धरदबोचा।


तरीका एवं वारदात


पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति मोबाइल में लड़कियों के न्यूड होकर गंदी हरकतें करते हुए की वीडियो रखते हैं। दूसरे फोन से पार्टी से पहले लड़की बनकर अश्लील चैटिंग करते हैं और उसके बाद पार्टी को अश्लील चैटिंग कर के उन्हे अपने जाल में फंसा लेते है। फिर उन्हें लड़की की अश्लील हरकतें करती हुई वीडियो दिखाकर उन्हें अश्लील हरकत करने के लिए उकसाते हैं औऱ पार्टी की अश्लील हरकतों को वीडियो स्क्रीन रिकॉर्डर एप की सहायता से रिकॉर्ड कर पार्टी को व्हाट्सएप द्वारा रिकॉर्ड की गई उसकी अश्लील वीडियो भेज कर उसे मीडिया और व्हाट्सएप पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर और उन्हे ब्लैकमैल कर के उनसे पैसे ठगते हंै।

Published on:
20 Mar 2021 10:54 pm
Also Read
View All