भरतपुर

Rajasthan: पैसों के लिए बौखलाई पत्नी, मां-भाई के साथ मिलकर पति को किया अधमरा, सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

घायल प्रवीण ने बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी पिछले तीन महीने से मायके वालों के कहने पर उस पर 5 लाख रुपए लाने का दबाव बना रही थी।

less than 1 minute read
Jun 29, 2025
पुलिस जीप। फाइल फोटो- पत्रिका

राजस्थान के भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र के सादैपुरा गांव में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां एक महिला ने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर पति पर लोहे की दरांत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल प्रवीण फौजदार (38) को गंभीर हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर करीब 20 टांके आए हैं।

पैसे के लिए कहासुनी

घायल प्रवीण ने बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी पिछले तीन महीने से मायके वालों के कहने पर उस पर 5 लाख रुपए लाने का दबाव बना रही थी। लक्ष्मी की मां और भाई हरिचंद्र घर आए और रुपए की मांग को लेकर कहासुनी करने लगे। प्रवीण के इनकार करने पर तीनों ने मिलकर दरांत से हमला बोल दिया।

पड़ोसियों ने बचाई जान

प्रवीण के मुताबिक, हमले के दौरान उसकी पत्नी सबसे ज्यादा हमलावर थी। वह लगातार दरांत से सिर और हाथों पर वार करती रही। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी राजेंद्र मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। इसके बाद उसका भाई किशन उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर गया।

यह वीडियो भी देखें

पत्नी पर लगाया आरोप

प्रवीण राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी शादी 2004 में लक्ष्मी से हुई थी। उसे दो बेटे और एक बेटी है। उसने बताया कि लक्ष्मी कई बार बिना बताए कई-कई दिन तक घर से गायब हो जाती है और लगातार मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान करती रही है।

Also Read
View All

अगली खबर