भिलाई

बीजेपी की सूची जारी होने के बाद दुर्ग जिले के दो विधानसभा क्षेत्र सबसे ज्यादा चर्चा में

भारतीय जनता पार्टी की ओर छत्तीसगढ़ में 77 विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद दुर्ग जिले के दो विस क्षेत्र सबसे ज्यादा चर्चा में है। जारी सूची में जिले के छह विस में से पांच की घोषणा हो गई है।

2 min read
Oct 21, 2018
चुनावी शोर में दब गई पाररास-बालोद रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज की मांग

भिलाई. भारतीय जनता पार्टी की ओर छत्तीसगढ़ में 77 विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद दुर्ग जिले के दो विस क्षेत्र सबसे ज्यादा चर्चा में है। जारी सूची में जिले के छह विस में से पांच की घोषणा हो गई है। एक सीट की घोषणा नहीं हुई है। प्रदेश सरकार में एकमात्र महिला मंत्री रमशिला साहू की टिकट कट गई है। वे वर्तमान में दुर्ग ग्रामीण की विधायक है। वहीं वैशाली नगर विधानसभा का टिकट अभी पेडिंग में है।

गांव से मंत्री का टिकट काटा और शहर में महापौर पर जाताया भरोसा
बता दें कि दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र से मंत्री रमशिला साहू की टिकट कट गई है। वहीं दुर्ग शहर से महापौर चंद्रिका चंद्राकर पर पार्टी ने बतौर सशक्त और महिला प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। वहीं पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के परिवार को टिकट मिलने की उम्मीद थी। इस पर विराम लग गया है।

ये भी पढ़ें

BREAKING : बीजेपी की सूची जारी : प्रदेश की एकमात्र महिला मंत्री रमशिला और विधायक भसीन के टिकट कटेे

बिठाया जातिय समीकरण
पार्टी नेतृत्व ने साहू समाज की मंत्री का टिकट काटकर वहां से साहू समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है। उनके स्थान पर पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू को जातिय समीकरण के आधार पर साहू की बड़ी संख्या को देखते हुए उम्मीदवार घोषित किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशिला साहू पर पार्टी नेतृत्व ने भरोसा नहीं जताया है। टिकट कटने के बाद मंत्री रमशिला साहू से उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क करने पर उनसे बात नहीं हो पाई है।

77 में इनके नाम नहीं
वहीं जारी 77 प्रत्याशियों की सूची में वैशालीनगर के प्रत्याशी की भी घोषणा नहीं की है। इससे विधायक विद्यारतन भसीन की टिकट पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। हालंाकि भसीन ने इसे सामान्य प्रतिक्रिया बताते हुए कहा कि अभी पूरे 90 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है, तो मैं कैसे मान लू कि मेरी टिकट कट गई है? उन्होंने पत्रिका से चर्चा में सिर्फ इतना ही कहा कि मेरी पूरी तैयारी है। दूसरी सूची जारी होने तक मैं इंतजार करुंगा। न तो उसने नाराजगी जताई और न ही खुशी जाहिर की।

ये भी पढ़ें

#Cg Assembly Election 2018 : कैसा हो हमारा प्रत्याशी
Published on:
21 Oct 2018 12:39 am
Also Read
View All