12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING : बीजेपी की सूची जारी : प्रदेश की एकमात्र महिला मंत्री रमशिला और विधायक भसीन के टिकट कटेे

छत्तीसगढ़ की एकमात्र महिला मंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण की विधायक रमशिला साहू की टिकट कट गई है। उनके बदले पूर्व मंत्री और जातिय समीकरण को ध्यान में रखकर जागेश्वर साहू समाज को मौका दिया

2 min read
Google source verification
Bhilai patrika

बीजेपी की सूची जारी : दुर्ग जिले एवं प्रदेश की एकमात्र महिला मंत्री रमशिला और विधायक भसीन के टिकट कटेे

भिलाई. भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के इंतजार की घडिय़ा समाप्त हो गई है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपने विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बता दें इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सीएम डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन, संगठन के सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे मौजूद थे। आज दिल्ली में हुई चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप दिया गया।

मंत्री रमशिला साहू की टिकट कट गई

छत्तीसगढ़ की एकमात्र महिला मंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण की विधायक रमशिला साहू की टिकट कट गई है। उनके बदले पूर्व मंत्री और जातिय समीकरण को ध्यान में रखकर जागेश्वर साहू समाज को मौका दिया गया है। इसी तरह वैशालीनगर के विधायक विद्यारतन भसीन को भी पार्टी ने दोबारा मौका देना उचित नहीं समझा। उनके स्थान पर राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांड़ेय के भाई राकेश पांडेय को मैदान में उतारा है। वहीं बालोद जिले के बालोद सहित गुडंरदेही और डौंडीलोहारा के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है।

पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के परिवार पर पार्टी ने भरोसा नहीं जताया

पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के परिवार पर पार्टी ने भरोसा नहीं जताया है। दुर्ग से पार्टी ने महापौर और सांसद सरोज पांडेय के समर्थक चंद्रिका चंद्राकर को पर दांव खेला है।
पार्टी द्वारा जारी अधिकृत सूची

जगदलपुर- संतोष बाफना
नारायणपुर- केदार कश्यप
बीजापुर- महेश गागड़ा
बस्तर- सुभाऊ कश्यप
चित्रकोट- लच्छुराम कश्यप
कोंटा- धनीराम बारसे
दंतेवाड़ा- भीमा मंडावी
अंतागढ़- विक्रम उसेंडी
भानुप्रतापपुर- देवलाल दुग्गा
कोंडागांव- लता उसेंडी
केशकाल- हरिशंकर नेताम
दुर्ग शहर- चंद्रिका चंद्राकर
दुर्ग ग्रामीण- जागेश्वर साहू
वैशालीनगर- राकेश पांडेय
भिलाईनगर- प्रेमप्रकाश पांडेय
पाटन- मोतीराम साहू
अहिवारा- सांवलाराम डहरे
साजा- लाभचंद बाफना
बेमेतरा- अवधेश चंदेल
नवागढ़ – दयालदास बघेल
राजनांदगांव- डाॅ.रमन सिंह
डोंगरगढ़- सरोजनी बंजारे
खैरागढ़- कोमल जंघेल
डोंगरगांव- मधुसूदन यादव
खुज्जी- हिरेंद्र साहू
मोहला-मानपुर- कंचनमाला भूआर्य
कवर्धा- अशोक साहू
पंडरिया- मोतीलाल चंद्रवंशी
बिलासपुर- अमर अग्रवाल
बिल्हा- धरमलाल कौशिक
तखतपुर- हर्षिता पांडेय
मरवाही- अर्चनो पोर्ते
मस्तुरी- कृष्णमूर्ति बांधी
मुंगेली- पुन्नूलाल मोहिले
लोरमी- तोखन साहू
मरवाही- अर्चना पोर्ते
बेलतरा- रजनीश सिंह
जांजगीर-चांपा- नारायण चंदेल
अकलतरा- सौरभ सिंह
सक्ती- मेघराम साहू
चंद्रपुर- संयोगिता सिंह जूदेव
पामगढ़- अंबेश जांगड़े
रायगढ़- रोशनलाल अग्रवाल
खरसिया- ओमप्रकाश चौधरी
सारंगढ़- केराबाई मनहर
धरमजयगढ़- लीनफ राठिया
कोरबा- विकास महतो
रामपुर- ननकी राम कंवर
कटघोरा- लखन देवांगन
पाली-तानाखार- रामदयाल उइके
अंबिकापुर- अनुराग सिंहदेव
सीतापुर- रामगोपाल भगत
प्रतापपुर- रामसेवक पैकरा
सामरी- सिद्धनाथ पैकरा
लुंड्रा- विजय नाथ सिंह
भटगांव- रजनी त्रिपाठी
बैकुंठपुर- भैयालाल राजवाड़े
मनेंद्रगढ़- श्याम बिहारी जायसवाल
भरतपुर सोनहत- चंपादेवी पावले
जशपुर- गोविंद राम
पत्थलगांव- शिवशंकर पैकरा
कुनकुरी- भरत साय
रायपुर उत्तर- अभी घोषणा नहीं हुई है।
रायपुर दक्षिण- बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर पश्चिम- राजेश मूणत
रायपुर ग्रामीण- नंदे साहू
अभनपुर- चंद्रशेखर साहू
आरंग- संजय ढीढी
धरसींवा- देवजीभाई पटेल
राजिम- संतोष उपाध्याय
बिंद्रा नवागढ़- डमरूधर पुजारी
धमतरी- रंजना साहू
कुरूद- अजय चंद्राकर
नगरी सिहावा- पिंकी शिवराज शाह
खल्लारी- मोनिका साहू
कसडोल- गौरीशंकर अग्रवाल
भाटापारा- शिवरतन शर्मा
बिलाईगढ़- डाॅ.सनम जांगड़े