भिलाई

Bhilai News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, लोहे का एंगल गिरने से ठेका श्रमिक को मौत

Bhilai News: लोडिंग के दौरान स्लिंग खींचते समय बंडल फिसलकर मेसर्स ग्रीप स्ट्रैपिंग के ठेका श्रमिक ओमप्रकाश पर गिर गया। उसे तत्काल संयंत्र परिसर में स्थित मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Feb 2025, 10:27 AM IST
Bhilai News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, लोहे का एंगल गिरने से ठेका श्रमिक को मौत

Bhilai News: बीएसपी के मर्चेंट मिल में एक ठेका श्रमिक ओमप्रकाश (54) की मौत हो गई। भट्टी थाना टीआई राजेश साहू ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात 9. 30 बजे की है।

क्रेन नंबर 10 के माध्यम से एंगल 65 के बंडल को आंतरिक वैगन बीआरएनआई-4 पर लोड किया जा रहा था। लोडिंग के दौरान स्लिंग खींचते समय बंडल फिसलकर मेसर्स ग्रीप स्ट्रैपिंग के ठेका श्रमिक ओमप्रकाश पर गिर गया। उसे तत्काल संयंत्र परिसर में स्थित मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। भट्ठी थाना पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच के बाद, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Updated on:
2 Feb 2025, 10:27 AM IST
Published on: