24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2025: बीजेपी के 4 पार्षद प्रत्याशी और जीते, रायगढ़ में 3 तो भिलाई में 1 कांग्रेस उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

CG Election 2025: निकाय चुनाव के लिए आज 31 जनवरी को नाम वापसी का आखिरी दिन है। वहीं आज तय हो जाएगा कि कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में एक-दूसरे को टक्कर देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 31 Jan 2025, 3:52 PM IST

बीजेपी के 4 पार्षद प्रत्याशी और जीते, रायगढ़ में 3 तो भिलाई में 1 कांग्रेस उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

CG Election 2025: निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश गहमागहमीं का माहौल बना हुआ है। नामांकन दाखिल होने के बाद आज 31 तारीख को नाम वापसी का आखिरी दिन है। जिसकी शुरुआत कांग्रेस प्रत्याशियों ने कर दिया है। रायगढ़ जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान छोड़ने का फैसला ले लिया है। ऐसे में भाजपा को र्निविरोध जीत हुई।

CG Election 2025: इन वार्डों से कांग्रेस प्रत्याशियों की नाम वापसी

जानकारी के मुताबिक नाम वापसी को लेकर दोपहर 3 बजे तक की स्थिति में रायगढ़ नगर निगम से कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। यह तीनों वार्ड 18, 23 और 45 है। तीनों में दो प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में थे।

कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लिए जाने के बाद रायगढ़ नगर निगम के तीन वार्ड से भाजपा निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है। बता दें कि रायगढ़ में वार्ड नंबर 23 के कांग्रेस प्रत्याशी शरद महापात्रे के नाम वापस लेने के बाद यहां भाजपा प्रत्याशी पंकज कंकरवाल ने निर्विरोध जीता।

वार्ड नंबर 45 से कांग्रेस प्रत्याशी खिरीलाल सिंह ठाकुर के नाम वापसी के बाद भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली। वहीं वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू ने नामांकन वापस लिया तो इसके विपक्ष में भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी ने निर्विरोध जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, जीत के लिए दिए टिप्स

वहीं इसी कड़ी में भिलाई के वार्ड 35 के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार सिन्हा ने भी नाम वापस लिया। ऐसे में इस वार्ड से चंदन यादव की जीत हुई।

वहीं दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियां खफा हुए अपने लोगों को मनाने में जुटी हुई हैं। जो लोग निर्दलीय टिकट लेकर चुनावी मैदान में हैं उनसे भी संपर्क कर उन्हें मनाने में लगे हुए हैं।

दरअसल प्रदेश में कई जगह टिकट वितरण को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता खफा हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भी पार्टी प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ रहे हैं। ऐसे में बीजेपी हो या कांग्रेस हर कोई निर्दलीय प्रत्याशियों को मनाने में जुटा हुआ है।